Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ से 21 पत्रकारों का इस्तीफा

अंबाला : यहां के पत्रकारों की संस्था ‘प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ की आपसी फूट अब खुलकर सामने आने लगी है। 21 पत्रकारों ने एसोसिएशन से इस्तीफा दे दिया है। 

अंबाला : यहां के पत्रकारों की संस्था ‘प्रिंट एंड इलेक्ट्रानिक्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ की आपसी फूट अब खुलकर सामने आने लगी है। 21 पत्रकारों ने एसोसिएशन से इस्तीफा दे दिया है। 

एसोसिएशन ने कुछ ही समय में अपने पैर हरियाणा और पंजाब में पसार लिए हैं। वैसे यह संस्था मूलरूप से उत्तर प्रदेश की है जिसकी इकाई यहां काम करती है। लेकिन संस्था के उत्तर प्रदेश और पंजाब के प्रभारी प्रदीप मसीह गुलाटी की कथित मनमानी से आजिज आ चुके लगभग दो दर्जन पत्रकारों ने संस्था से त्याग पत्र दे दिया है। इस्तीफे की प्रति उन्होंने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चन्द्र कुशवाहा और डीपीआरओ अंबाला को भेज दी है। 

इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों और सदस्यों ने बताया कि हम प्रदीप मसीह की तानाशाही से आजिज आ चुके हैं। वह हर फैसला अपने दफ्तर में बैठकर कर लेते हैं और इसमें किसी पदाधिकारी और सदस्य की राय तक नहीं लेते। इतना ही नहीं, पदाधिकारियों और सदस्यों से गाली-गलौज करने और धमकी देने से भी नहीं चूकते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को सदस्य बना डाला जो या तो दलाल टाइप के पत्रकार हैं या उन पर आपराधिक मुकदमे हैं। 

प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन की अंबाला जिला उपप्रधान आरती दलाल के नेतृत्व में इक्कीस पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक साथ इस्तीफा दिया है। इस्तीफा देने वालों में जिला प्रेस सचिव रंजन गुप्ता, अंबाला कैंट प्रधान नितिन कुमार, अंबाला शहर सचिव साहिल शर्मा, अंबाला छावनी प्रेस सचिव मनीष कुमार, सदस्य अभय परमार, ब्रिजेंद्र मल्होत्रा, नीलेश कुमार, सुरेंदÑ कुमार, राजा सिंह, नरेश सैनी, गुरबख्श सिंह बख्शी, निरूपम, विवेक नलिन, विजय कुमार, दीपक बख्शी, पंकज कुमार, कृष्ण बाली, गुलशन कुमार, हरिंद्र सिंह, शिव शंकर शामिल हैं। 

(अंबाला से एक पत्रकार के पत्र पर आधारित)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन