Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

मंत्रियों के PROs और पत्रकारों के कई WhatsApp ग्रुप हैक!

हैदराबाद में साइबर अपराधियों ने बड़ी डिजिटल सेंधमारी को अंजाम दिया। मंत्रियों के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर्स (PROs) द्वारा संचालित कुछ WhatsApp ग्रुप और कई पत्रकारों के मोबाइल फोन कथित रूप से हैक कर लिए गए। यह सबकुछ रविवार को हुआ।

तेलंगाना टुडे की वेबसाइट में प्रकाशित खबर के अनुसार, हैकिंग की शुरुआत एक पत्रकार को भेजे गए फर्जी SBI आधार अपडेट संदेश से हुई। साइबर ठगों ने पत्रकार को एक APK फाइल भेजी और उसी नंबर से डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्का के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप सहित अन्य कई ग्रुपों में वह फाइल वायरल की गई। जैसे ही कुछ यूज़र्स ने APK फाइल खोली, उनके फोन और ग्रुप नियंत्रण साइबर अपराधियों के कब्जे में चले गए।

हैकर्स ने संदेश में धमकी दी कि यदि आधार अपडेट नहीं किया गया तो उपयोगकर्ताओं के SBI बैंक खाते हमेशा के लिए ‘लॉक’ कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं, हैकरों ने कई WhatsApp ग्रुप की डिस्प्ले पिक्चर भी बदल दी, जिससे ग्रुप एडमिन और सदस्यों में हड़कंप मच गया।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान स्रोत से भेजी गई APK फाइल को न खोलें और न ही डाउनलोड करें। ये फाइलें मोबाइल में पूर्ण नियंत्रण का रास्ता खोल सकती हैं, जिससे बैंकिंग, संपर्क और निजी डेटा तुरंत हैकरों के हाथ लग जाते हैं।

अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पत्रकारों व सरकारी अधिकारियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन