Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पुणे में पत्रकारों पर हिंसक भीड़ का हमला, चार घायल

पुणे (महाराष्ट्र) : कामशेत में एक मनसे कार्यकर्ता के मर्डर की रिपोर्टिंग करने गये प्रिन्ट तथा इलेक्टॉनिक मिडिया के रिपोर्टर्स की जमकर पिटाई की गई. हमले में चार पत्रकार घायल हो गये। पत्रकार संगठनों ने घटना पर रोष जताते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। 

बंटी वालुंज नाम के मनसे कार्यकर्ता का कल मर्डर हुआ था. हत्या के बाद मनसे और मृतक के परिजनों का कहना था कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते, वे डेड बॉडी कब्जे में नहीं लेने देंगे। इससे माहौल काफी गरमा गया. पत्थरबाजी शुरू हो गयी. इसमे कुछ दुकानों और गाड़ियों के शीशे टूट गये. इस वारदात का फोटो ले रहे पत्रकारों पर भीड़ ने हमला बोल दिया. पत्रकारों की जमकर पिटाई की गई. चार पत्रकार घायल हो गये. इस घटना की पुणे जिला पत्रकार संघ ने कड़े शब्दों में आलोचना की है.

रत्नागिरी में भी जी-24 के पत्रकार प्रणव पालेकर को जान से मारने की धमकी दी गई. इसके विरोध में रत्नागिरी में पत्रकारों ने जिलाधिकारी से भेट कर उन्हे ज्ञापन दिया. दोनों वारदातों की पत्रकार हमला विरोधी कृती समिति ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन