Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बुख़ार होने के कुछ घंटों बाद ही चल बसे पत्रकार पुनीत निगम

आल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव पुनीत निगम का निधन

कानपुर- गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज व पत्रकारों के हितों की रक्षा करने वाली देश की सबसे बड़ी संस्था आल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन (आईरा) के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एडवोकेट पुनीत निगम का शनिवार सुबह लगभग 3 बजे निधन हो गया।

पुनीत निगम द्वारा 11 अप्रैल को आईरा के पदाधिकारियों का चुनाव करवाया गया जिसमें वो पूर्ण रूप से स्वस्थ नज़र आ रहे थे। चुनाव करवाने के अगले दिन ही उन्हें तेज़ बुखार की शिकायत होने लगी।

शुक्रवार रात को उन्हें सास लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था जिसके उपरांत उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के माध्यम से सास दी जा रही थी। तकलीफ ज्यादा बढ़ने पर उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें उर्सला अस्पताल रिफर कर दिया गया। उर्सला अस्पताल पहुचते हु पुनीत निगम ने दम तोड़ दिया।

पुनीत निगम के न रहने की खबर मिलते ही कानपुर के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निज निवास स्थान पनकी में मिलने वालों तांता लगा रहा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन