Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पंजाब केसरी समूह (जालंधर) के डिजिटल में बड़ा उलटफेर, कई राज्यों के डेस्क लगभग बंद, कई संपादकों के हो रहे इस्तीफे

जालंधर से संचालित पंजाब केसरी समूह में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में हुई छापेमारी के बाद समूह के डिजिटल विंग में कई राज्यों के संपादकों ने संस्थान छोड़ दिया है। सबसे पहले हिमाचल प्रदेश के संपादक संजीव शर्मा ने अचानक बिना कोई नोटिस दिए जालंधर स्थित दैनिक सवेरा का दामन थाम लिया। इससे संस्थान को बड़ा झटका लगा, क्यों कि पंजाब केसरी समूह और दैनिक सवेरा में छत्तीस का आंकड़ा है।

संजीव शर्मा के बाद बिहार/ झारखंड के संपादक प्रवीण कुमार झा ने भी इस्तीफा दे दिया, प्रवीण के जाने के बाद यूपी/ उत्तराखंड के संपादक अविरल सिंह ने भी संस्थान छोड़ दिया है। संस्थान में पॉलीवुड तड़का देख रही नेहा मनहास और राहुल ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया, वहीं बॉलीवुड तड़का पेज देख रही हरलीन कौर ने भी वीरवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

संस्थान में धड़ाधड़ होने वाले इस्तीफों के पीछे आर्थिक हालातों को बताया जा रहा है, क्यों कि बीते कई महीनों से संस्थान में कार्यरत लोगों की सैलरी आधी-आधी करके आ रही है। फरवरी 2026 की आधी सैलरी मार्च में तो आई, इसके बाद बची आधी सैलरी अप्रैल के शुरूआती हफ्तों में आई।

इतना ही नहीं संस्थान के साथ काम करने वाले रिपोर्टर और स्ट्रिंगरों को जून 2025 के बाद कोई भुगतान नहीं किया गया है। इस आर्थिक संकट से सभी निराश हैं। जहां एक समय पूरे वेब सेक्शन में लगभग 250 लोग काम कर रहे थे, वहीं अब इनकी संख्या आधी रह गई है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन