Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

कुतुब मीनार देख कर लौटे यशवंत ने अपलोड की ये दो मजेदार तस्वीरें!

Yashwant Singh : दिल्ली में रहते नौ-दस साल हो गए लेकिन कुतुब मीनार कभी न देख पाया. एक रोज सुबह के वक्त मय कुनबा वहां के लिए कूच कर गया. कई फोटो वीडियो ले आया जिनमें से दो मजेदार तस्वीरें पब्लिश कर रहा हूं.

Yashwant Singh : दिल्ली में रहते नौ-दस साल हो गए लेकिन कुतुब मीनार कभी न देख पाया. एक रोज सुबह के वक्त मय कुनबा वहां के लिए कूच कर गया. कई फोटो वीडियो ले आया जिनमें से दो मजेदार तस्वीरें पब्लिश कर रहा हूं.

पहली पिक में एक बिदेसिन अपनी मूड़ी-गर्दन बिलकुल उपर अइंठे कुतुब मीनार के शीर्ष तक को कैमरे में कैप्चर करने को बेताब है तो दूसरी पिक में एक देसी अंकलजी लुंगी डांस वाले स्टाइल में आए और कैमरे से दे दनादन फायर करने लगे, आंटीजी को अपने पीछे सपोर्टिंग सिपाही के रूप में खड़ाकर.

मुझे कहना पड़ा- ”अरे अंकल, आंटीजी को आगे कर फोटो खींचो, तब तो यादगार पिक बनेगी.”

अंकलजी भावहीन चेहरे के साथ क्षण भर को मुझे घूरे फिर अपनी पत्नी से मुखातिब हो अड़बड़ बड़बड़ टाइप बकने लगे जो मेरे पल्ले बिलकुल न पड़ा. हां, आंटीजी की मुखमुद्रा से जरूर खुशी और मुस्कराहट टपकने लगी थी.

कुतुब मीनार से लौटकर सारे वीडियोज और फोटो को यूट्यूब के सौजन्य से एक साथ जोड़कर एक डाक्यूमेंट्री टाइप तैयार किया. आप भी देखें और घर बैठे कुतुब मीनार परिसर के लाइव दर्शन का सुख पाएं. नीचे क्लिक करें…

https://www.youtube.com/watch?v=dREDn-zicZ8

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह की एफबी वॉल से.

इसे भी पढ़ें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन