Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

यौन शोषण के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

महिला के शोषण के आरोप में ब्यूरो चीफ गिरफ्तार… भोपाल से खबर है कि लाइव टुडे चैनल के मध्य प्रदेश ब्यूरो चीफ राजेन्द्र जादौन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

भोपाल के थाना बैरागढ़ पुलिस में पीड़ित महिला एंकर ने शिकायत की थी कि उसके पति की मृत्यु के बाद राजेन्द्र सिंह जादौन के पास वो नौकरी के लिए गयी थी. वह न्यूज एंकर के बतौर यहां काम करने लगी। इसी दौरान राजेन्द्र ने उसके साथ गलत नीयत के साथ उल्टी सीधी हरकतें शुरू कर दीं.

महिला का आरोप है कि जब उसने छेड़छाड़ का विरोध किया तो राजेन्द्र उसे व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करने लगा.

तंग आकर पीड़िता ने 2 दिसंबर को थाना बैरागढ़ में राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जिस पर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार रात को आरोपी राजेन्द्र सिंह जादौन को गिरफ्तार कर लिया.

राजेंद्र करीब 3 सालों से लखनऊ से संचालित लाइव टुडे न्यूज़ चैनल का मध्य प्रदेश ब्यूरो चीफ है.

ज्ञात हो कि लाइव टुडे न्यूज़ चैनल का मालिक भी फरार चल रहा है. यह चैनल लखनऊ से संचालित किया जाता है.

देखें एफआईआर के कुछ अंश-

इसे भी पढ़ सकते हैं-

कोर्ट का फैसला- शादी का वादा कर सेक्स करना रेप नहीं कहलाएगा!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन