Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीवी पर सबसे ज्यादा विज्ञापन देने वाले उद्योगपति बने बाबा रामदेव

नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव योग के मामले में तो आगे हैं ही, अब चैनल्स को सबसे ज्यादा विज्ञापन देने वाले विज्ञापनदाता भी बन गए हैं। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बीएआरसी) की रिपोर्ट के अनुसार की पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड सबसे बडी एफएमसीजी एडवर्टाइजिंग कंपनी बन गई है। काउंसिल की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पतंजलि ब्रांड ने 23 से 29 जनवरी के बीच कैडबरी (16 हजार कमर्शियल्स) को पीछे छोड़ते हुए 17000 से भी अधिक बार टीवी कमर्शियल्स प्रसारित। पतंजलि ब्रांड के अंतर्गत आने वाले प्रॉडक्ट्स के टीवी कमर्शियल्स की संख्या कैडबरी, पार्ले और पॉन्ड्स जैसे दिग्गज ब्रैंड्स के विज्ञापनों से भी ज्यादा रही।

बीएआरसी टीवी विज्ञापनों के आंकड़ों का प्रकाशन करती है और इसके लिए बीएआरसी करीब 450 चैनल्स पर निगरानी करती है। ये विज्ञापन देश के विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय चैनलों पर प्रसारित किए गए। विशेषज्ञों का कहना है कि पतंजलि की यह बढ़त आगे भी बनी रह सकती है। इन आंकड़ों के जारी होने से महज एक हफ्ते पहले ही पतंजलि इस मामले में छठे नंबर पर थी, जबकि नवंबर से पहले टॉप 10 में भी पतंजलि की नाम नहीं था।

पतंजलि करीब 7 प्रॉडक्ट्स की दमदार मार्केटिंग कर रही है, जिसमें घी, बिस्किट, नूडल्स, शहद, टूथपेस्ट, शैंपू और क्रीम शामिल हैं। गौरतलब है कि योगगुरु रामदेव ने दावा किया था कि अगले 5 साल के भीतर उनकी कंपनी देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी बन जाएगी। बाबा रामदेव के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने बताया कि हमने अपने सात प्रॉडक्ट्स के विज्ञापनों के जरिए टीवी पर पहली रैंक हासिल कर ली है। हम 7 और प्रॉडक्ट्स लेकर आ रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक पतंजलि ने इन विज्ञापनों पर कम से कम 300 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस अनुमान का खंडन पतंजलि ने भी नहीं किया है। तिजारावाला कहते हैं कि ये विज्ञापन न्यूज चैनल्स को ध्यान में रख कर बनाए गए हैं, लिहाजा उन्हें कम कीमत में ही तैयार कर लिया गया और उनके प्रसारण की फ्रिक्वेंसी भी इतनी अधिक है

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन