Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘नेटवर्क18’ के डिजिटल मंच ‘कड़क’ पर ऋचा अनिरुद्ध का नया शो रात 9 बजे!

सीनियर एंकर और टीवी पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने मीडिया करियर का नया अध्याय शुरू कर दिया है। वे अब नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के तेजी से उभरते डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘कड़क’ से बतौर कंसल्टेंट जुड़ गई हैं।

इस नई पारी के साथ ऋचा अनिरुद्ध अपने नए शो ‘अनकही’ को होस्ट करती नजर आएंगी। ऋचा के शो का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 9 बजे किया जाएगा।

ऋचा अनिरुद्ध भारतीय मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में गंभीर और जनोन्मुखी पत्रकारिता की एक अलग पहचान बनाई है। उनकी एंकरिंग शैली और संवाद क्षमता ने उन्हें कम समय में ही खास मुकाम दिलाया है।

गौरतलब है कि ऋचा अनिरुद्ध लंबे समय तक आईबीएन7 के साथ जुड़ी रहीं और चैनल के लोकप्रिय शो ‘जिंदगी लाइव’ को होस्ट करके व्यापक पहचान हासिल की।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन