Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राजद विधायक नीरज यादव ने प्रभात खबर के पत्रकार को गंदी-गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी दी (सुनें टेप)

यह शख्स है विधायक नीरज यादव. यह कटिहार के बरारी से विधायक है. इस विधायक ने पत्रकार को फोन पर जिस तरह से धमकी दी है, वह बताता है कि नेता हमेशा चाहते हैं कि पत्रकार उनके अनुकूल रहे. अगर पत्रकार ने तटस्थ होकर या विरोध में कुछ लिख दिया तो नेता न सिर्फ आपा खो देता है बल्कि जान से मारने की धमकी भी देने लगता है. वह यह भी भूल जाता है कि वह जिस फोन पर यह धमकियां दे रहा है, उसी फोन में दूसरे साइड पर गाली सुनने वाले शख्स ने काल रिकार्डिंग के एप्प लगा रखे हैं जो उनकी सारी हरकत को दुनिया के सामने लाने की क्षमता रखता है.

विधायक महोदय की पत्रकार से बातचीत सुनिए. आपको समझ में आ जाएगा कि यह शख्स धमकी और गाली ज्यादा बकता है, बात कम करता है. ये विधायक जी बता रहे हैं कि वे रिपोर्टरी भी कर चुके हैं. उनका यह भी कहना है कि जो पत्रकार फोन पर बात कर रहा है, वह अगर सामने रहता तो थूर देते. विधायक जी बोले- ‘नीरज यादव क्या चीज है, बता देंगे’.

राजद यानि लालू जी की पार्टी के लोग वैसे भी पत्रकारों को पटाने या पीटने की कला में माहिर हैं. जो नहीं पटता, उसे ये लोग पीट डालते हैं. उसी क्रम में विधायक नीरज यादव ने यह हरकत की. कटिहार का लोकल राजद विधायक नीरज यादव ने एक पत्रकार से जैसे बात की, वह बता रहा है कि इस पार्टी के कैसे संस्कार हैं और यह पार्टी वाकई सामाजिक न्याय की पार्टी है, जैसा यह दावा करती है. बिहार में जमीनी पत्रकारों को क्या क्या सुनना पड़ता है, उसकी बानगी है ये टेप. सुनने के लिए नीचे क्लिक करें :

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. सुभाष सिंह यादव

    June 16, 2017 at 4:15 pm

    राजद वालों के संस्कार ही ऐसे हैं। राजदमें नेताओं की ट्रेनिंग ही इसी तरह की होती है।https://youtu.be/TbtyzI4oNIk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन