Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रोहित सक्सेना भारत सरकार की मीडिया से जुड़ी इस कौंसिल के बने वरिष्ठ सलाहकार

मीडिया इंडस्ट्री में दो दशक से वरिष्ठ पदों पर आसीन रहे रोहित सक्सेना ने नई पारी की शुरुआत कर दी है. अबकी उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी केंद्र सरकार के कौशल विकास मंत्रालय में मिली है. इस मंत्रालय के मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल कौंसिल (एमईएससी) में रोहित सक्सेना को वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया है.

इलेक्ट्रानिक मीडिया में अपनी पहचान बना चुके रोहित सक्सेना कई चैनलों Zee news, NDTV, News Nation, News Express, National voice, India Voice के प्रबंधन में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन रहे. रोहित सक्सेना ने हाल-फिलहाल TV24 के सीईओ व News World india के ग्रुप CEO पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्हें अब भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालाय के अधीन “मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल कौंसिल” में वरिष्ठ सलाहकार पद की ज़िम्मेदारी सौपी गयी है

इस कौंसिल का प्रमुख उद्देश्य पूरे देश में मीडिया एवं एंटरटेनमेंट क्षेत्र को बढ़ावा देना है. कौंसिल अब रोहित सक्सेना के अनुभवों का सदुपयोग करेगी.

इस बड़ी जिम्मेदारी पर रोहित सक्सेना का कहना है कि वे हमेशा की तरह अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा से करेंगे और इसे नयी बुलंदियों पर ले जायेंगे. साथ ही उन्होंने सभी बधाई देने वालों एवं उन पर विश्वास ज़ता कर महत्वपूर्ण भूमिका देने वालों का आभार प्रकट किया.


https://youtu.be/e3wmI3aobvk
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन