Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी9 से सना जबीन और जागरण डिजिटल से संदीप रजवाडे़ हुए एग्जिट!

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार टीवी9 नेटवर्क (TV9 Network) से वरिष्ठ पत्रकार सना जबीन ने इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही टीवी9 में उनका तीन साल से अधिक का कार्यकाल समाप्त हो गया है। सना जबीन डिजिटल मीडिया में सक्रिय चेहरा रही हैं और टीवी9 के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उन्होंने कई अहम प्रोजेक्ट्स पर काम किया।

इस्तीफे की जानकारी देते हुए सना जबीन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “टीवी9 नेटवर्क के साथ सफर यादगार रहा। इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला और बेहतरीन प्रोफेशनल अनुभव हासिल हुआ।” हालांकि उन्होंने अपने अगले कदम को लेकर फिलहाल कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।


उधर, दैनिक जागरण डिजिटल से भी एक और बड़ा एग्जिट सामने आया है। वरिष्ठ पत्रकार संदीप रजवाडे़ ने दैनिक जागरण डिजिटल से विदाई ले ली है। संदीप का दैनिक जागरण में करीब साढ़े तीन साल का कार्यकाल रहा।

दैनिक जागरण डिजिटल से अलग होते हुए संदीप रजवाडे़ ने लिखा, “जय चांग देवी मां… सिखाने और शानदार अनुभव के लिए आभार दैनिक जागरण डिजिटल। साढ़े तीन साल का सफर अब खत्म।”

मीडिया इंडस्ट्री में एक साथ दो नामों के एग्जिट को डिजिटल न्यूज़ रूम्स में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में दोनों पत्रकारों की नई पारी को लेकर कयास तेज़ हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन