Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार संदीप का शव थाने में रखकर घेराव, हत्या के विरोध में कटंगी बंद

मंडला (मध्य प्रदेश) : पत्रकार संदीप कोठारी की हत्या के विरोध में सोमवार को कटंगी के बाजार बंद हैं. संदीप के परिजनों ने पुलिस थाने के सामने शव रखकर सीबीआई जांच की मांग की. वह सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक अंतिम संस्कार नहीं किए जाने की बात पर अड़े हुए थे. आखिकरार एएसपी के एसआईटी का गठन कर जांच के एलान के बाद वह अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए. गौरतलब है कि इससे पूर्व प्रदेश के गृहमंत्री बाबूलाल गौर सीबीआई से घटना की जांच कराने की मांग ठुकरा चुके हैं. 

महाराष्ट्र में पोस्टमार्टम के बाद संदीप कोठारी का शव कटंगी पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया. परिजन अंतिम संस्कार करने के बजाए शव को सीधे पुलिस थाने लेकर पहुंच गए. उन्होंने शव को थाना परिसर में रखकर घेराव कर दिया. संदीप के भाई नवीन ने आरोप लगाया है कि उनकी हत्या में 8 लोगों का हाथ है. सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा. परिजन पुलिस की कार्रवाई भी सवाल उठा रहे हैं. उनका आरोप है कि पुलिस इसमें कुछ रसूखदार लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है.

इस बीच घटना के विरोध में कटंगी पूरी तरह से बंद है. आक्रोशित लोगों ने सुबह से ही दुकानें बंद करा दी थीं. दोस्तों का कहना है कि संदीप ने कुछ स्थानीय खनन माफिया की शिकायत की थी और स्थानीय अदालत में उस प्रकरण की सुनवाई चल रही थी. प्रकरण से जुड़े खनन माफिया केस को वापस लेने के लिए संदीप पर लगातार दबाव बना रहे थे. संदीप को अपनी बात पर कायम रहने और समझौता नहीं करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी.

मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने विधायकों की तीन सदस्यीय समिति बनाई है. नेताप्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे ने समिति का गठन किया है. विधायक मधु भगत की अध्यक्षता में बनी समिति में विधायक हिना कांवरे और संजीव उइके शामिल हैं. कांग्रेस विधायकों की समिति मौके पर जाकर मुआयना करेगी. मृतक पत्रकार के परिजनों से मुलाकात कर मामले की वस्तुस्थिति पर रिपोर्ट सौंपेगी. नेताप्रतिपक्ष कटारे ने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन