Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संदीप चौधरी ने आईबीएन7 से इस्तीफा दिया, दैनिक भास्कर पंजाब से पुनीत और अनुज गए, अमरेंद्र ने पत्रिका ज्वाइन किया

खबर है कि आईबीएन7 के एंकर संदीप चौधरी ने अपने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उन्होंने बातचीत में इस्तीफा देने से इनकार किया है लेकिन भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि संदीप चौधरी इस्तीफा दे चुके हैं. कुछ का कहना है कि उन्हें आईबीएन7 से कार्यमुक्त किया गया है. यह भी बताया जा रहा है कि संदीप नई पारी की शुरुआत न्यूज24 के साथ करेंगे. अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है कि संदीप न्यूज24 में किस पोजीशन पर जा रहे हैं.

दैनिक भास्कर पंजाब के जीएम पुनीत महाजन और सीपीएचएच के गवरनमेंट हेड अनुज कुमार ने इस्तीफा दे दिया है.

फारवर्ड प्रेस से इस्तीफा देने वाले अमरेन्द्र कुमार आर्य ने  राजस्थान पत्रिका समूह के भिलाई संस्करण  में बतौर क्राईम रिपोर्टर ज्वाइन कर लिया है. श्री आर्य कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एम.फिल मीडिया अध्ययन में करने की वजह से दिल्ली से प्रकाशित फारवर्ड प्रेस के प्रधान संवाददाता के पद से  मार्च में रिजाइन दे दिया था. गौरतलब हो कि अमरेन्द्र कुमार आर्य पत्रिका से जुडऩे से पहले लोकमत समाचार, राष्ट्रीय सहारा, प्रभात खबर में काम कर चुके हैं.

आपको भी कुछ कहना-बताना है? हां… तो [email protected] पर मेल करें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन