Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

संसद में उठा सहारा समूह के फ्रॉड का सवाल, देखिए मोदी सरकार ने क्या दिया जवाब!

यशवंत सिंह-

इस देश में करोड़ों निवेशकों को अरबों रुपये सहारा समूह दबाए है लेकिन लोकतंत्र का हर स्तंभ मौन है. निवेशक खून के आंसू रो रहे हैं लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं है. मोदी सरकार ने भी कह दिया है कि सहारा की संस्थाओं द्वारा भुगतान न किए जाने से व्यक्तिगत निवेशकों पर होने वाले असर से संबंधित कोई डॉटा उनके पास उपलब्ध नहीं है.

दुर्भाग्य है कि दिन रात हिंदू मुस्लिम बहस के माध्यम से सत्ताधारियों के पैर सहलाते न्यूज चैनल भी सहारा द्वारा बेसहारा किए गए लाखों निवेशकों के सवालों पर मौन हैं. लोकसभा में सहारा के मुद्दे पर सवाल जवाब हुआ लेकिन किसी मीडिया हाउस ने इसे नहीं दिखाया और न ही बताया.

पिछले दिनों लोकसभा में महाबली सिंह और राजशिरोमणि शर्मा ने वित्त मंत्री से सहारा समूह को लेकर कुछ सवाल किए. पेश है नीचे सवाल और मोदी सरकार की तरफ से वित्त मंत्री द्वारा दिया गया जवाब. ध्यान दीजिए, निवेशकों की संख्या तीन करोड़ से उपर है. मतलब इस देश के तीन करोड़ निवेशक अपने पैसा फंसे होने को लेकर त्राहि त्राहि कर रहे हैं लेकिन न्याय इनके लिए नहीं है. सहारा वाले कोर्ट कचहरी पुलिस सबको ठेंगा दिखाते हुए अपने महलों में मौज मजे में हैं.

संबंधित खबरें-

सहारा ग्रुप पर अब ‘सेबी’ से आफत! नोटिस- ‘आठ करोड़ बयालीस लाख रुपये पंद्रह दिन में जमा करो वरना कुर्की करेंगे’!

परिपक्वता अवधि पूर्ण होने के बाद भी पैसे न देने पर सहारा इंडिया के खिलाफ पीएम को लिखा पत्र

सहारा समूह ने वेतन भुगतान के लिए मुख्यालय से पत्राचार न करने का निर्देश जारी किया

सुब्रत राय, स्वप्ना राय, जेबी राय समेत सहारा के सत्रह आका लोगों के ख़िलाफ़ अंबाला में दर्ज हुआ लम्बा चौड़ा मुक़दमा

निवेशकों ने सहारा से भुगतान दिलाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

सहारा निवेश घोटाला : सुब्रत राय, उनकी पत्नी सहित 12 पदाधिकारियों पर केस दर्ज

सहारा मीडिया में कार्यरत महिला पत्रकार ने एडवरटाइजिंग कम्पनी के मालिक पर लगाया गम्भीर आरोप

सहारा समूह की महिला एजेंट ने आत्महत्या की, सैकड़ों एजेंटों ने रीजनल मैनेजरों को बनाया बंधक

चिकित्‍सा में लापरवाही बरतने पर सहारा हास्पिटल और इसके डाक्टरों पर लाखों का जुर्माना लगा!

सुब्रत राय की हुई ब्रेन सर्जरी, सहारा ग्रुप ने बयान जारी कर कहा- ‘सब ठीकठाक़ है’

सहारा के जोनल एडवाइजर का ऑडियो वायरल, कंपनी ने निकाल बाहर किया

सहारा पैराबैंकिंग विवादित आडियो विवाद में एक अन्य पर गिरी गाज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन