Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

चर्चित मजीठिया क्रांतिकारी शशिकांत सिंह को एनयूजे (महाराष्ट्र) ने बनाया मजीठिया सेल का समन्यवयक

(शशिकांत सिंह)

दो कद्दावर मजीठिया क्रांतिकारियों ने महाराष्ट्र के मीडिया कर्मियों को उनका अधिकार दिलाने के लिए हाथ मिलाया है। देश के जाने माने मजीठिया क्रांतिकारी शशिकांत सिंह को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष डॉ उदय जोशी और महाराष्ट्र की जनरल सेक्रेटरी शीतल करदेकर ने महाराष्ट्र का मजीठिया सेल का समन्यवक बनाया है। शीतल करदेकर महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाई गई जस्टिस मजीठिया वेज बोर्ड की त्रिपक्षीय कमेटी में भी मीडिया कर्मियों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

श्री शशिकांत सिंह के मुताबिक देश भर की कई पत्रकार यूनियन मुझे अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रहीं थीं मगर मैं हमेशा इनकार करता रहा मगर मैं खुद मुम्बई का हूं, इसलिए मैंने महाराष्ट्र में इस संस्था नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की महासचिव शीतल करदेकर के साथ महाराष्ट्र में मीडियाकर्मियों की लड़ाई में उनका साथ देना तय किया है। उधर शीतल करदेकर ने शशिकांत सिंह को मजीठिया सेल का समन्यवयक बनाये जाने पर खुशी जताई है और कहा है कि मजीठिया वेज बोर्ड की लड़ाई में शशिकांत सिंह एक जाना माना नाम हैं। उनके साथ महाराष्ट्र में मीडिया कर्मियों को उनका अधिकार जरूर मिलेगा।

महिला पत्रकार शीतल करदेकर महाराष्ट्र में पत्रकारों के अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली एक जाना माना नाम हैं। वे देश में पहली बार महिला पत्रकारों का दो दिवसीय महिला सम्मेलन भी 29 और 30 जुलाई को मुम्बई से सटे पनवेल में करने जा रही हैं। शशिकांत सिंह ने महाराष्ट्र के सभी मीडियाकर्मियों से अपील की कि वे मजीठिया वेज बोर्ड की लड़ाई में शामिल होकर अपना हक अधिकार हासिल करें। मजीठिया वेज बोर्ड की लड़ाई से संबंधित अधिक जानकारी के लिए शशिकांत सिंह से उनके मोबाइल नंबर 9322411335 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन