Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

सीकुराज भारद्वाज को इंसाफ दिलाने के लिए पटना में कैंडिल मार्च

पटना: जस्टिस फॉर सीकुराज भारद्वाज फोरम ने गत दिवस शहीद सीकुराज भारद्वाज के इन्साफ की मांग को लेकर पटना के कारगिल चौक से डाक बंगला चौराहे तक पद यात्रा, कैंडल मार्च निकाला। 

पटना: जस्टिस फॉर सीकुराज भारद्वाज फोरम ने गत दिवस शहीद सीकुराज भारद्वाज के इन्साफ की मांग को लेकर पटना के कारगिल चौक से डाक बंगला चौराहे तक पद यात्रा, कैंडल मार्च निकाला। 

गौरतलब है कि विगत 01 जुलाई 2015 को एस.एस.सी. जी.डी. बहाली में किशनगंज  गए, गया जिले के ग्राम मुड़ेरा निवासी अमरेन्द्र नारायण के पुत्र श्याम नारायण उर्फ़ सीकु राज भारद्वाज को बर्बरता पूर्वक पिटा गया। पटना के रुबन इमरजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान 8 जुलाई 2015 को डाक्टरों ने सीकु राज को मृत घोषित कर दिया था। हत्या का आरोप किशनगंज बी.एस.एफ व पुलिस पर लगा है। सरकार की जांच रिपोर्ट में बी.एस.एफ. वाले दोषी पाए गए हैं।

फोरम  के संयोजक संतोष कुमार ब्रह्मर्षि नन्दन ने मांग करते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा की भावना रखने वाले युवा होनहार छात्र सीकु राज भारद्वाज को लोकतंत्र में जिस निर्मम तरीके से बी.एस.एफ. वालों ने नौकरी की जगह  कफ़न दिया, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। दोषियों को फांसी की सजा, पीड़ित परिजन को मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपए और परिवार के एक सदस्य को केंद्र सरकार नौकरी प्रदान करे। कार्यक्रम में डा. चन्द्रभूषण राय (अध्यक्ष भोजपुरी अकादमी), प्रो० कल्याणी सिंह, प्रशांत कुमार दुबे, नवनीत कुमार प्रतीक, प्रफुल्ल कुमार सिंह, प्रभात कुमार, अविनाश पाण्डेय, सोमनाथ पाण्डेय, अमित कुमार, कौशलेन्द्र शर्मा, रजनीश कुमार,   डा० रत्नेश चौधरी आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन