Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने शुरू किया फेसबुक पेज

Social Justice ministry 640x480

नई दिल्ली। इटरनेट का उपयोग करने वाले और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी योजनाओं और कार्यक्रमों से अवगत कराने के प्रयोजन से केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने फेसबुक पर अपना पेज शुरू किया है। इसके माध्यम से मंत्रालय का उद्देश्य अधिक लोगों विशेषकर योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित करना है।

कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने सहयोगी मंत्रियों से कहा गया था कि वे सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों से जनता को अवगत कराने के लिए सोशल मीडिया का भरपूर इस्तेमाल करें। इसी के अनुपालन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा एक पत्र जारी किया गया था जिसकी पृष्ठभूमि में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।

कुछ दिनों पहले शुरू किए गए फेसबुक पेज पर अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी), अनुसूचित जातियों (एससी) और अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के लिए केंद्र प्रायोजित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव सुधीर भार्गव ने बताया कि लाभार्थी हमारे मंत्रालय द्वारा क्रियान्वित योजनाओं पर अपने सुझाव एवं प्रतिक्रियाएं दे सकते हैं। मुख्य रूप से हमारी योजनाएं राज्य सरकारों एवं जिला कलक्टरों के जरिए लागू कराई जाती हैं और इस पेज से हमें सीधे तौर पर दावेदारों से सुझाव पाने में मदद मिलेगी।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. kunvar sameer shahi

    June 28, 2014 at 9:21 am

    😆

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन