Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सीजेएम कोर्ट बस्ती ने अमर उजाला के संपादक को किया तलब

बस्ती के सीजीएम कोर्ट के न्यायाधीश मनोज कुमार ने अमर उजाला के पत्रकार सोहन सिंह के प्रार्थना पत्र एवं बयानों को गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला के संपादक शरद मौर्य एवं अन्य को विभिन्न धाराओं में तलब किया है. उपस्थिति हेतु दिनांक 3 अगस्त 2018 की तारीख नियत की है. ना उपस्थित होने की दशा में उनके विरुद्ध पुलिसिया कार्यवाही की जा सकती है.

पत्रकार सोहन सिंह ने आरोप लगाया है कि अमर उजाला के संपादक 67 लाख रुपया तनख्वाह को रोक लिया है… यह मामला श्रमायुक्त बस्ती की कोर्ट में विचाराधीन है… श्रम आयुक्त की कोर्ट में अमर उजाला के संपादक शरद मौर्या ने अमर उजाला प्रेस के मालिकों की तरफ से जवाब लगाया है. संबंधित पत्रावली आदेश में लगी है…

सोहन सिंह का कहना है यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे जनपद के सभी पत्रकार भाइयों के लिए लड़ रहा हूं. संपादक या किसी प्रभारी द्वारा कार्य कराने के एवज में तनख्वाह ना दिया जाना मूलभूत अधिकार का हनन है. यह स्वतंत्रता रोकने जैसा है. सोहन सिंह का कहना है कि संपादक का तलब किया जाना सही दिशा में उठाया गया कदम है. इससे वह पत्रकार संघ की जीत को महसूस कर रहे हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=55NezS4H4_4

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन