Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सुरेश चह्वाणके ने भड़ास को भेजा लीगल नोटिस

सुदर्शन न्यूज चैनल जो मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलने के लिए कुख्यात है, भड़ास को भेजे लीगल नोटिस में लिखता है कि भड़ास पर उनके चेयरमैन सुरेश चह्वाणके के सेक्स स्कैंडल के बारे में जो खबर छापी गई है, दरअसल वह और कुछ नहीं बल्कि जहर समान है. चार पन्नों के लीगल नोटिस में सुदर्शन चैनल और इसके मालिक सुरेश चव्हाणके के वकील ने भड़ास पर छपी सुदर्शन सेक्स स्कैंडल की खबरों का हवाला देते हुए इसे बिलकुल गलत, बकवास, बेबुनियाद और चरित्र हनन करने वाला बताया है. इस नोटिस में भड़ास के बारे में कहा गया है कि इस पोर्टल का न तो कोई आफिस है और न ही कोई संपर्क नंबर, इसलिए मेल पर नोटिस भेजा जा रहा है.

सुदर्शन न्यूज चैनल जो मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलने के लिए कुख्यात है, भड़ास को भेजे लीगल नोटिस में लिखता है कि भड़ास पर उनके चेयरमैन सुरेश चह्वाणके के सेक्स स्कैंडल के बारे में जो खबर छापी गई है, दरअसल वह और कुछ नहीं बल्कि जहर समान है. चार पन्नों के लीगल नोटिस में सुदर्शन चैनल और इसके मालिक सुरेश चव्हाणके के वकील ने भड़ास पर छपी खबरों का हवाला देते हुए इसे बिलकुल गलत, बकवास, बेबुनियाद और चरित्र हनन करने वाला बताया है. इस नोटिस में भड़ास के बारे में कहा गया है कि इस पोर्टल का न तो कोई आफिस है और न ही कोई संपर्क नंबर, इसलिए मेल पर नोटिस भेजा जा रहा है.

इस बारे में भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह का कहना है कि ”लीगल नोटिस आना जाना लगा रहता है. यह सब पत्रकारिता का रुटीन पार्ट होता है. दर्जनों लीगल नोटिस हम लोगों को मिल चुके हैं और मिलते रहते हैं. कई मुकदमें सुप्रीम कोर्ट से लेकर लोअर कोर्ट तक में चल रहे हैं. इसके लिए हम लोगों के पास जन सरोकारी और तेजतर्रार वकीलों की टीम है जो सुप्रीम कोर्ट से लेकर लोअर कोर्ट तक में छाए हुए हैं. हम लोग चाहते हैं कि सुदर्शन न्यूज चैनल इस मामले में कोर्ट जाए ताकि हम लोग इसी बहाने कोर्ट में हर बार की तारीख पर हुई सुनवाई / प्रोसीडिंग को मीडिया में पब्लिश कर करा सकें जिससे सांप्रदायिक चैनल सुदर्शन का भंडाफोड़ हो सके.”

यशवंत के मुताबिक- ” जिस स्कैंडल से संबंधित खबरों का जिक्र लीगल नोटिस में किया गया है, उस प्रकरण में सुदर्शन की अभी तो एक चौथाई खबरें भी नहीं आ पाई हैं. धीरे धीरे कई अन्य वीडियोज / स्टिंग आदि का प्रकाशन किया जाएगा, जिसे पीड़िता ने भड़ास को सौंपा है. इस प्रकरण में आज पीड़िता प्रेस कांफ्रेंस कर रही है. उसे भी सविस्तार कवर किया जाएगा. रही बात लीगल नोटिस की तो हम लोगों का नियम है कि जो भी लीगल नोटिस भेजता है, उसके नोटिस को भड़ास पर यह मानते हुए प्रकाशित कर देते हैं कि यह नोटिस असल में नोटिस नहीं बल्कि दूसरे पक्ष यानि आरोपी पक्ष का वर्जन है जो सीधे खुद भेजने की जगह अपने वकील से भिजवाता है. आरोपी का पक्ष चाहें जिस रूट से आए, अगर आ ही गया है तो इसे पाठकों तक जरूर पेश किया जाना चाहिए.”

पढ़िए, नोटिस के चारों पन्ने इस प्रकार हैं…

पूरा मामला क्या है, क्यों आया है ये नोटिस… क्या है सेक्स स्कैंडल… जानने के लिए नीचे दिए गए शीर्षकों पर क्लिक करें…

सुदर्शन न्यूज चैनल के मालिक सुरेश चव्हाणके पर यौन शोषण का आरोप

xxx

चव्हाणके के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

xxx

सुदर्शन चैनल के मालिक की केबिन में खुफिया बेडरूम (देखें वीडियो)

xxx

‘सुदर्शन न्यूज’ के मालिक ने अपने महिला मीडियाकर्मी को धमकाया (सुनें टेप)

xxx

सुदर्शन में पुलिस का छापा, ‘काम’ पिपासु मालिक को यूं दिखाया आईना (सुनें टेप-देखें तस्वीरें)

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. Prabhat Singh

    November 18, 2016 at 7:22 pm

    suresh desh se bahar bhag gaya hai aur ab uski family bhi bhagne ki tayari me hai
    ye notice ek dikhawa hai apni luti hui ijat ko bachane ka
    jai hind
    jai gau mata

  2. RAM

    December 3, 2016 at 8:31 pm

    “चोर-चोर मोसेरे भाई” की कहावत को चरितार्थ करते हुवे, सुरेश चव्हाणके व नारायण साईं के इस कृत्य को, कुछ मीडियाकर्मी, राजनेता व प्रभावपूर्ण अधिकारी रफा-दफा करने मे जुटे है।
    वही आपने इसको प्रमुखता व ईमानदारी से उजागर किया है। हमें भगवान पर पूरा भरोसा है कि पीड़ित बहन को जरूर न्याय मिलेगा। क्योंकि जहाँ सत्य है उसके पक्ष में ही भगवान है। और जिधर स्वयं भगवान है उधर ही श्री, विजय, कीर्ति, विभूति, और अचल नीति है।

    ।। सत्यमेव जयते ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन