Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सन टीवी के शेयर एक ही दिन में 30 फीसदी तक गिर गए

केंद्रीय गृह मंत्रालय से सिक्युरिटी क्लियरेंस न मिलने की खबरों के बाद सोमवार को सन टीवी नेटवर्क के शेयरों के दाम 30 फीसदी तक गिर गए। इस समूह के मालिक कलानिधि मारन हैं। शेयर गिरने के बाद कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि उसके चैनल ऑन एयर ही हैं। दोपहर 2.45 पर सन टीवी के शेयर 277.15 रुपए से 79.20 रुपए नीचे आ गए। यह गिरावट पिछली क्लोजिंग से करीब 22.23 फीसदी कम रही। सोमवार सुबह शेयर करीब तीस फीसदी तक गिर गए थे।

कंपनी ने एक बयान में कहा, “हम यह साफ कर देना चाहते हैं कि सिक्युरिटी क्लियरेंस के मामले में हमें किसी मंत्रालय से कोई सूचना नहीं मिली है। हमारे सभी चैनल ऑन एयर हैं।” कंपनी के एक सीनियर अधिकार ने कहा कि सन टीवी ने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है और हम सभी टैक्स समय पर चुकाते हैं। इस अधिकारी ने कहा, “सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने होम मिनिस्ट्री से अपने प्रस्ताव पर फिर विचार करने को कहा है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे सारे चैनल ऑन एयर ही रहेंगे।”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन