Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

सरेराह मूतने और चौराहे पर कान साफ कराने का काम भारतीय बड़े तल्लीनता से करते कराते हैं (देखें वीडियो)

Yashwant Singh : ओए बाबा, रुक रुक, देख तेरे कान में क्या है! Great Indian Drama… भारतीय कई काम बेहद ध्यानमग्न और तल्लीनता से करते कराते हैं. सरेराह मूत्रदान करना हो या यूं ही कहीं भी कान साफ करवाना… दोनों में आनंद एक सा आता है. अक्सर ऐसा होता है कि एक मूत्र विसर्जित कर रहा हो तो उसे देख दो चार दूसरों को ऐसी ही फीलिंग हो जाए और वो भी कतार में खड़े हो जाएं, ये मानकर कि अगर ये भाई साहब हलके हो रहे हैं तो जरूर ये जगह इसी काम के लिए बनी/छूटी होगी.

कोई एक अगर कान साफ करवा रहा हो तो दो चार लोग ड्यूटी छोड़कर आकर कान में झांकने लगते हैं ऐसे जैसे उन्हें हड़प्पा की खुदाई से कुछ सोने की ईंटें निकलने मिलने की उम्मीद है. ऐसे ही एक दृश्य को मोबाइल कैमरे में कैद किया, सोचिए वीडियो बनाते हुए मुझे कितना आनंद आया होगा. बस केवल हंसा नहीं, ताकि वीडियो में दिख रहे गंभीर कनखोदवा भइया और एकमात्र दर्शक पार्किंग वाले गार्ड का मूड खराब न हो. वीडियो देखना चाहते हैं तो नीचे क्लिक करें:

Great Indian Drama : ओए बाबा, रुक, देख तेरे कान में क्या है!
https://www.youtube.com/watch?v=eSN6Twfwhzc

भड़ास के एडिटर यशवंत सिंह के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन