Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

तनु शर्मा ने FIR में कहा ‘अनीता मुझसे ग़लत काम करने को कहती थी’

Tanu FIR 1

इंडिया टीवी की एंकर तनु शर्मा ने 22.06.2014 को पुलिस को दी तहरीर में अनीता शर्मा और एमएन प्रसाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तनु ने कहा है कि अनीता शर्मा ने उसे ज्वाइन करने के दिन से ही परेशान करना शुरू कर दिया था। वो रोज़ उसे छोटी से छोटी बात पर हैरेस और मेंटली टॉर्चर करती थी। तनु ने अनीता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह उससे ग़लत काम करने को कहती थी। तनु ने जब ग़लत काम करने से मना कर दिया तो अनीता उससे और ज्यादा नाराज़ हो गई।

तनु लिखती हैं कि 19.06.2014 को अनीता और प्रसाद ने उसके साथ बहुत बदतमीती की और उसे नौकरी छोड़ने को मजबूर करने लगे। अंततः दोनो तनु की नौकरी ले कर ही माने और तनु के सवाल करने पर कहा कि जाओ कहीं जा कर मर जाओ। अनीता और प्रसाद की इन हरकतों के चलते तनु काफी समय से बहुत ज़्यादा परेशान चल रहीं थी। तनु का कहना है कि अनीता और प्रसाद ने उनको इतनी मानसिक यंत्रणा दी कि वो जहर खाने पर मजबूर हो गईँ।

तनु की तहरीर पर गौतमबुद्ध नगर के फेस II थाना पुलिस ने अनीता और प्रसाद के खिलाफ तनु को मानसिक यंत्रणा देने, बदतमीज़ी करने, दुर्व्यवहार करने औऱ ज़हर खाने पर मजबूर करने के जुर्म में आईपीसी की धारा 306, 511, 504 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश एसआई महेन्द्र सिंह पंवार को सौंपी गई है।

TANU FIR 2

मूल ख़बर

इंडिया टीवी की एंकर तनु शर्मा ने आत्महत्या करने की कोशिश की, हड़कंप

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन