Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

कई वर्षों बाद टिहरी प्रेस क्लब में पत्रकारों की वापसी

न्यू टिहरी प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी

पिछले कुछ समय से प्रेस क्लब में था नॉन एक्टिव पत्रकारों का कब्जा… नई टिहरी। आखिरकार लंबे समय बाद प्रेस क्लब में पत्रकारों की वापसी हुई है। न्यू टिहरी प्रेस क्लब के चुनावों में अमर उजाला के गंगादत्त थपलियाल को अध्यक्ष और दैनिक जागरण के अनुराग उनियाल को महामंत्री चुना गया। इससे पूर्व कई वर्षों तक प्रेस क्लब में गाह-बगाहे आवाज उठती रही है कि प्रेस क्लब में निष्क्रिय पत्रकारों का ही बोलबाला है।

रविवार को सात जुलाई को टिहरी के न्यू टिहरी प्रेस क्लब के चुनाव निर्वाचन अधिकारी शशीभूषण भट्ट और तेजराम सेमवाल की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव में अमर उजाला टिहरी के प्रभारी गंगादत्त थपलियाल अध्यक्ष, दैनिक जागरण प्रभारी अनुराग उनियाल महामंत्री, टीवी-100 के रिपोर्टर ओम रमोला उपाध्यक्ष, हिंदुस्तान के प्रतिनिधि मुनेंद्र नेगी कोषाध्यक्ष, हिंदुस्तान के ही फोटोग्राफर संदीप बेलवाल संप्रेक्षक और इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधि अमन भट्ट को संयुक्त मंत्री चुना गया।

कार्यकारणी में न्यूज-18 इंडिया के सौरभ सिंह, दैनिक जागरण के शैलेंद्र भट्ट और हिमालय की शक्ति अखबार के संपादक सुभाष राणा को जगह दी गई। करीब सन् 2008-10 के बाद प्रेस क्लब में मूल पत्रकारों की वापसी हुई है। पिछले कुछ सालों से प्रेस क्लब में नॉन एक्टिव पत्रकारों का कब्जा था। उस दौरान के यह भी आरोप लगे थे इन पदाधिकारियों का पत्रकारिता मूल व्यवसाय न होकर कुछ दूसरा ही व्यवसाय है।

प्रेस क्लब में पत्रकारों की वापसी पर पत्रकार जगत में खासा उत्साह है। वहीं अधिकारी-कर्मचारियों का भी कहना है कि प्रेस क्लब में मूलत: पत्रकारों को ही होना चाहिए। कई लोगों का आरोप है कि पूर्व के पदाधिकारी पंजीकृत ठेकेदार भी रहे हैं। ऐसे में प्रेस क्लब की निष्पक्षता पर भी कई बार सवाल उठते रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन