Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की इस हेडिंग से बहुत सारे कमजोर अंग्रेज़ी वाले हुए कंफ्यूज!

हर्ष कुमार-

क्या गजब का हैडिंग लगाया। अंग्रेज़ी के शब्दों में ही कमाल हो सकता है ऐसा। हिंदी में ऐसा प्रयोग संभव नहीं ।

प्रमोद जोशी-

आज के टाइम्स ऑफ इंडिया का शीर्षक समझने में कुछ लोगों को देरी लगी। यहाँ Tumps का आशय है पराजित करना। यानी डोनाल्ड ने मौत को हराया। इस सिलसिले में मुझे यह भी कहना है कि मैं भाषा के लालित्य का समर्थक हूँ, पर यह भी मानता हूँ कि अखबारों की भाषा सरल होनी चाहिए।


संजय कुमार सिंह-

ट्रम्प का मतलब जीतना या हराना है वैसे ही जैसे सिंह का मतलब शेर है और गाना था सिंह ही किंग (मतलब जंगल का राजा) और मनमोहन सिंह के लिए प्रयोग किया जाता था तो वे जंगल के नहीं, लोकतंत्र के राजा थे (कहा जा सकता है सोनिया गांधी के कारण पर वह अलग मुद्दा है)। ट्रम्प ने मौत को हराया या ट्रम्प मौत से जीत गये (जाहिर है, फिलहाल। पर यह अनुवाद भी गलत नहीं है और हिन्दी में यह शीर्षक हो ही सकता था)। इसका मतलब बिल्कुल सामान्य है। मुझे इसमें कुछ अटपटा या उल्लेखनीय भी नहीं लगा। वरना मैं रोज अखबारों के पहले पन्ने की खबरों पर लिखता हूं आज इसकी चर्चा नहीं है। फिर भी, जो अंग्रेजी में बहुत सहज नहीं हैं उन्हें अखरेगा। टाइम्स ऑफ इंडिया ऐसे प्रयोग करता रहता है। समस्या तब आती है जब किसी अनजाने संदर्भ या मुहावरे का प्रयोग कर दिया जाये। अभी याद नहीं आ रहा है, टेलीग्राफ का एक शीर्षक, शेक्सपीयर की कहानी के लोकप्रिय संदर्भ में था। चूंकि मैं कहानी नहीं जानता था सो उलझ किया और मैंने जो समझा वह बिल्कुल गलत था। लेकिन इसके लिए शीर्षक को गलत नहीं कहा जा सकता है।


रविशंकर उपाध्याय- Trumps का कलर लाइट कर देना चाहिए था। यह भ्रामक शीर्षक की श्रेणी में आएगा।

इंद्र प्रकाश मिश्रा – Its sensational & unwarranted.

संतोष मानव- यह पत्रकारिता है? Is it journalism?

संदीप जैन- ये ही तो शब्दों की जादूगरी है ।

संतोष मानव- जादूगरी नहीं है। शीर्षक लगाने वाला ज़्यादा स्मार्ट है। यह स्मार्टनेस जंचा नहीं। जिन्हें जंचा, उन्हें मुबारक।

बिक्रम प्रताप- इसमें दिक्कत क्या है सर?

संतोष मानव- पहली नजर में दिक्कत तो है। (जो घटना से नावाकिफ थे, उन्हें परेशानी तो हुई होगी?)

प्रेरणा अस्थाना- Jo sarsari nigah se padhenge unhe hogi..Jo khuli ankhon se padhenge unhe nahi

बिक्रम प्रताप- डोनाल्ड ने मौत को मात दी यही तो मतलब निकल रहा है। सही तो है।

प्रेरणा अस्थाना- It is about knowing grammar
Here it means defeats death
The difference is between TRUMPS and TRUMP’S

so nothing wrong here

Trumps death aur TRUMP’S death mein fark janne ki zarurat hai

English ja sahi gyan ki zarurat hai naki ghatna ka gyan

संतोष मानव- मुझे पहली नजर में समझ नहीं आया। दूसरी बार समझ आया। मान लिया मेरा ज्ञान कम है। इसलिए पूछा कि is it journalism? Class और अखबारों के दफ्तर में बताया गया था कि शीर्षक एक नजर में समझ आना चाहिए- फंक्शन आफ हेडलाइन। संभव है कि भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी के लिए अलग फंक्शन हो ! पर ऐसा तो है नहीं। टेलीग्राफ के बाद TOI भी ज्यादा समझदार हो गया है शायद।

शरद त्रिपाठी मैने जब सुबह अखबार की ये हेडिंग पढ़ी तो असहज महसूस हुआ। ऐसा सेंसेशनलिज्म थोड़ा insensitive लगता है!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. दयाल चंद यादव

    July 15, 2024 at 10:51 pm

    पत्रकारिता में प्रयोग अच्छे होते हैं लेकिन भ्रामक नहीं होना चाहिए।

  2. Rakesh Srivastava

    July 18, 2024 at 9:19 pm

    Trump Triumphs Death बेहतर होता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन