Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

रिपोर्टर के सवाल पर धर्मेंद्र प्रधान ने भक्ति की आड़ ले ली, देखें वीडियो

Female journalist interviews a man in a white shirt with a red scarf at a festival; NDTV microphone, crowd and decorative floats in the background.

भारतीय जनता पार्टी में एक से एक धुरंधर बेशर्म छिपे बैठे हैं। इसका एकदम ताजा उदाहरण शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के रूप में देखा जा सकता है। एक तरफ पूरे देश में हल्ला, हंगामा प्रदर्शन चल रहा है। सिर्फ और सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान को लेकर। युवा पुलिस की लाठी खा रहे हैं। वहीं, धर्मेंद्र प्रधान पुरी में दर्शन कर मानो अपने पाप धोने की कोशिश कर रहे हों।

बहरहाल, रिपोर्टर ने प्रदर्शन पर सवाल पूछा तो प्रधान का बहुत बेशर्मी भरा जवाब भी सुनिए…नीचे


सौरभ यादव-

NDTV पर भारत के एजुकेशन मिनिस्टर का इंटरव्यू चल रहा है जो पुरी में रथयात्रा में शामिल होने पहुंचे थे। बड़ा धार्मिक माहौल है रथ यात्रा से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं और बहुत खुश होकर जवाब भी दिए जा रहे हैं।

भारत के एजुकेशन मिनिस्टर कह रहे हैं कि पुरी में रथ यात्रा के दिन मौजूद रहना ये जिंदगी का मैं अंतिम सौभाग्य मानता हूं। (इसे बार-बार पढ़िए)

एक मिनट 42 सेकंड के इस इंटरव्यू में वैसे तो रिपोर्टर और एजुकेशन मिनिस्टर के बीच धर्म और आस्था के ही सवाल हुए हैं लेकिन आखिर में NDTV की रिपोर्टर को शायद पुराना NDTV याद आ गया तो सवाल पूछ ही लिया कि

इस समय देश में कई प्रदर्शन हो रहे हैं उन प्रदर्शनकारियों को आप क्या संदेश देना चाहेंगे।

अब इस पर भारत के एजुकेशन मिनिस्टर का जवाब सुनिए- “आज दर्शन के लिए आए हैं तो आज प्रदर्शन की बात नहीं दर्शन की बात करते हैं”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन