Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दिल्ली प्रोटेस्ट की कवरेज कर रहे Molitics के संपादक नीरज झा को उठा ले गई पुलिस!

नई दिल्ली। संसद मार्च की कवरेज के दौरान Molitics के एडिटर को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हिरासत में ले लिया। संस्थान के मुताबिक, उन्हें करीब साढ़े छह घंटे बाद रिहा किया गया।

Molitics की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हिरासत के दौरान संस्थान की टीम लगातार उनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करती रही, लेकिन काफी देर तक उनकी लोकेशन और उन्हें कहां रखा गया है, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। इससे टीम और सहयोगियों में चिंता बनी रही।

शाम को उन्हें रिहा कर दिया गया। फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के कारणों पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद पत्रकारों की सुरक्षा और रिपोर्टिंग के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।


मोलिटिक्स (molitics india) के संपादक जी को दिल्ली पुलिस ने लाइफ़ टाइम कॉम्प्लीमेंट दिया है।
दिल्ली पुलिस उनको छात्र समझ कर पकड़ ले गई।
उम्मीद है छोड़ते वक्त कहा होगा आपकी त्वचा से आपकी उम्र का पता ही नहीं चला, neeraj jhaa साब।
-मंजुल, कार्टूनिस्ट


लगभग साढ़े छह घंटों बाद रिलीज़ कर दिया गया सर। पूरी टीम और ख़ास तौर पर निवेदिता शांडिल्य ने दिल्ली पुलिस को मजबूर किया रिलीज़ करने के लिए। लेकिन डिटेन किए गए लोगों को जिस अस्पष्ट तरीके से रखा गया है, वो बहुत दुखद है।
-नीरज झा, संपादक, मॉलिटिक्स

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन