Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

दिल्ली प्रदर्शन: एथनॉल मंत्री खुश हैं, उनकी मुसीबत अब महामानव की तरफ शिफ्ट हो गई!

नई दिल्ली। संसद मार्च और उससे जुड़े घटनाक्रम के बीच सोशल मीडिया पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की इथेनॉल नीति को लेकर भी चर्चा जारी है। कई यूजर्स का कहना है कि फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे अधिक प्रमुख हो गए हैं, लेकिन इथेनॉल और ईंधन नीति पर उठे सवाल खत्म नहीं हुए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में कहा गया कि संसद मार्च और उससे जुड़े घटनाक्रम के कारण लोगों का ध्यान इथेनॉल विवाद से हट गया है। हालांकि यह मुद्दा खत्म नहीं हुआ है और लोग आने वाले समय में वाहनों पर इथेनॉल मिश्रित ईंधन के प्रभाव तथा सरकार की नीति पर जवाब चाहते हैं।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में E20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) और पुराने वाहनों की अनुकूलता को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक बहस हुई थी। इस दौरान कुछ विशेषज्ञों और वाहन मालिकों ने इंजन की दीर्घकालिक क्षमता, परीक्षण मानकों और उपभोक्ताओं पर संभावित प्रभाव को लेकर सवाल उठाए थे, जबकि सरकार का कहना है कि इथेनॉल मिश्रण आयातित तेल पर निर्भरता कम करने, किसानों की आय बढ़ाने और प्रदूषण घटाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

संसद मार्च के बीच भले ही सार्वजनिक विमर्श का केंद्र फिलहाल दूसरे मुद्दे बन गए हों, लेकिन सोशल मीडिया पर इथेनॉल नीति और उससे जुड़े सवालों पर चर्चा अभी भी जारी है।


वैसे किसी ने बताया कि गडकरी बहुत राहत महसूस कर रहे हैं कि सोशल मीडिया का फोकस इथेनॉल से तो हटा!
हटा नहीं है गडकरी जी अभी अधिक बर्निंग इशू आ गया है, हमारे बच्चों के भविष्य की बात है… हम अपनी अपनी गाड़ी का भविष्य आने वाले दिनों में देख लेंगे।
-उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ पत्रकार


Hindi news banner: a man at a press conference gesturing, with a bold Hindi quote about 20% ethanol in petrol and a logo at the top.

सुनने में आ रहा है कि कल जो रायता फैला है, उससे एथनॉल वाले अंकल बहुत खुश हैँ,
कह रहे हैँ, चलो बला टली,
अब मुसीबत उनसे शिफ्ट होकर महामानव के गले पड़ गई है।
-अनिल यादव

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन