सुभाष सिंह सुमन-
नेताजी पत्रकारों और सवाल पूछ रही जनता पर मानहानि का केस करने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन मुझे यह जानने में दिलचस्पी है कि यदि नेताजी एक के बाद एक सफेद झूठ बोलें, तो उनके ऊपर किस अदालत में केस ले जाना होगा?
गन्नाकरी ब्रो ने पहले इंटरव्यू में एक पत्रकार को धमका दिया, क्योंकि लौंडे की कंपनी के प्रॉफिट में असाधारण वृद्धि पर सवाल पूछ दिया गया था। फिर गन्नाकरी अपने अंडों से उन लोगों पर एफआईआर करा रहा है, जो उसके भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं और सफेद झूठ सामने ला रहे हैं। अमृतलाल की पूरी सरकार मदमस्त हुई पड़ी है। ऊपर से नीचे तक सब मदांध हुए पड़े हैं। पता नहीं इतनी बेशर्मी-नीचता-निर्लज्जता सत्ता का कोई स्वाभाविक अवगुण है, या भाजपा-संघ में इसका भी कोई विशिष्ट शिविर लगाकर प्रशिक्षण दिया जाता है!
गन्नाकरी का नया क्लेम है कि उसके लौंडों की कंपनी के प्रॉफिट पर हो रही बातें गलत हैं। आज इस दावे की शल्य-चिकित्सा करते हैं।
पीछे दो पोस्ट में हम सिआन एग्रो के शेयरों की एस्ट्रोनॉमिकल उड़ान देख चुके हैं। आज बैलेंस शीट देखते हैं। सिआन एग्रो की 2021 की एनुअल रिपोर्ट बता रही है:- कंपनी को पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ 263.21 लाख रुपये का। इसी हिसाब से टोटल इनकम रही 26,779.21 लाख रुपये की।
इसी तरह 2025 की एनुअल रिपोर्ट बता रही है:- वित्त वर्ष 2024-25 में नेट प्रॉफिट 4,116.10 लाख रुपये रहा और टोटल इनकम 1,05,369.91 लाख रुपये रही। इस साल मार्च में खत्म हुए वित्त वर्ष यानी 2025-26 की एनुअल रिपोर्ट अभी कंपनी ने दी नहीं है। एक साल पीछे वाले डेटा से ही तुलना करके काम चलाना होगा।
इस गणित से पता चल रहा है कि गन्नाकरी ब्रो का महाभियान शुरू होने के बाद 5 साल में सिआन एग्रो का प्रॉफिट 1,463.81% बढ़ गया। इनकम 293.48% बढ़ी। प्रॉफिट में 1,464% की ग्रोथ कम एस्ट्रोनॉमिकल है क्या?
गन्नाकरी ब्रो का कहना है इसकी बात की किसी ने, तो भाई केस ठोक देगा। मैं जानना चाहता हूँ केस ठोकेगा किसके ऊपर? एनुअल रिपोर्ट अपलोडेड है बीएसई के डेटाबेस पर। अपलोड किया है खुद सिआन एग्रो ने। कंपनी के बोर्ड ने बैठक में इसे मंजूर किया है और उसके ऑडिटर ने ओके किया हुआ है। मेरा सुझाव है कि गन्नाकरी ब्रो को पहला केस निखिल पर ही ठोक देना चाहिए। अपनी कंपनी से साल की 96 लाख प्लस सैलरी उठा रहा है, काबिलियत में फाइनेंशियल-मार्केटिंग समेत सारे खाने टिक किया हुआ है, फिर भी कागज पर प्रॉफिट में 1,464% ग्रोथ दिख जा रही है।
वैसे बैलेंस शीट में सब्सिडियरीज का ऐसा मस्त ताना-बाना बुना गया है कि हर एनुअल रिपोर्ट मजे में 2-2 दिन खर्च कराये। यदि गन्नाकरी ब्रो केस करता है, तब वो भी समय खर्च किया जायेगा। उदाहरण के लिए बस एक हिंट कि इनकम 1,000 करोड़ पार करते ही एक्सपेंस भी 1,000 करोड़ पार कर जा रहा है।
बैलेंस शीट देखने के बाद मेरे मन में अलग ही सवाल कुलबुलाने लग गये हैं। आप सोचो जरा कि कोई कंपनी लगभग 2 दशक की पब्लिक हिस्ट्री के बाद 3 करोड़ से कम का मुनाफा दिखा रही है, लेकिन तब भी शेयर उसका 2,634% (19 मार्च 2003 का भाव 1.65 रुपया और 01 अप्रैल 2021 का भाव 45.10 रुपया) कैसे दौड़ जाता है? कोई मुझे यह दौड़ जस्टिफाई करके बता दे। उसके आगे वित्त वर्ष 2021 से 2025 के बीच प्रॉफिट 1,464% बढ़ा, तो शेयर का 775% बढ़ना पचाने लायक है।
अब अगली एनुअल रिपोर्ट आये, तब उसके बाद के 7 महीने में ही शेयर के 635% दौड़ जाने की वजह खोजी जाये। मुझे तो इन सभी रहस्यमयी उड़ानों के पीछे भी कोई हिडेन स्पेस टेक्नोलॉजी का अंदेशा हो रहा है। बस ये स्पेस टेक्नोलॉजी समझ आ जाये, फिर हम लोग भी 2,20,190% रिटर्न देने वाला कोई शेयर खोजकर 5 हजार लगायें, 20-22 साल बाद करोड़ से ऊपर पा जायें।



