Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पाञ्चजन्य के एसोसिएट एडिटर आलोक गोस्वामी का निधन!

नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार और ‘पाञ्चजन्य’ के लंबे समय तक सहयोगी रहे आलोक गोस्वामी का गाजियाबाद के कौशांबी में अचानक निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

आलोक गोस्वामी

आलोक गोस्वामी करीब 25 वर्षों तक पत्रकारिता से जुड़े रहे। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने पाञ्चजन्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर व्यापक लेखन किया। उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण में विदेश नीति, रक्षा, सामाजिक-आर्थिक मुद्दे, भारतीय प्रवासी समुदाय और देश के बदलते सामाजिक परिदृश्य जैसे विषय प्रमुख रहे।

आलोक गोस्वामी अपनी गहन शोध, तथ्यों पर आधारित विश्लेषण और जटिल विषयों को सरल व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते थे। सार्वजनिक मामलों की उनकी गहरी समझ और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें मीडिया जगत में अलग पहचान दिलाई।

हाल ही में पाञ्चजन्य से सेवानिवृत्त होने के बावजूद उनका संस्थान से जुड़ाव बना हुआ था। वह बतौर एसोसिएट एडिटर लगातार लेखन और अन्य संपादकीय कार्यों के माध्यम से पत्रिका में योगदान दे रहे थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन