Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

संसद प्रोटेस्ट की ग्राउंड रिपोर्टिंग में भास्कर और टेलीग्राफ की कवरेज चर्चा में!

नई दिल्ली। संसद मार्च और उससे जुड़े घटनाक्रम की कवरेज में दैनिक भास्कर की रिपोर्टिंग को सोशल मीडिया पर सराहना मिल रही है। अखबार ने पहले पन्ने पर “संसद पर 14 साल का सबसे बड़ा प्रदर्शन” शीर्षक से विस्तृत कवरेज प्रकाशित की, जिसमें आंदोलन, पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प, आंसू गैस, लाठीचार्ज, वार्ता और संसद परिसर के घटनाक्रम को प्रमुखता से जगह दी गई।

इस विशेष कवरेज की बाइलाइन अनिरुद्ध शर्मा और अजय प्रकाश के नाम से प्रकाशित हुई है। वहीं पेज पर प्रकाशित डेटा आधारित विश्लेषण भास्कर डेटा इंटेलिजेंस टीम ने तैयार किया है।

अखबार की मल्टी-एंगल प्रस्तुति और ग्राउंड रिपोर्टिंग की सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है। कई यूजर्स का कहना है कि जहां कुछ मीडिया संस्थानों ने इस घटनाक्रम को सीमित जगह दी, वहीं दैनिक भास्कर ने इसे पहले पन्ने की प्रमुख खबर बनाकर विस्तार से प्रकाशित किया।


Front-page Hindi news with a bold headline about Parliament protests; three photos show clashes between protesters and police, smoke and barricades.

पहली बार जेन जी सोशल मीडिया से सड़कों पर उतरा और पहली बार में ही संसद के दरवाजे तक पहुंच गया …
-अजय प्रकाश, वरिष्ठ पत्रकार


Front page of The Telegraph with the bold headline 'LASH OF LUTYENS' and photos of protesters clashing with police.

आपके घर जो अख़बार की तरह बंडल आता है वो अख़बार नहीं होता विज्ञापन का बंडल होता है…असली अख़बार इसे कहते हैं क्या हेडलाइन दी है।
-सौरभ यादव, पत्रकार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन