Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सीनियर एंकर दीपेश बरगले का विस्तार न्यूज़ में प्रमोशन!

Man in a black suit sits on an ornate wooden chair on stage, holding a red microphone during a panel or interview event with banners in the background.

मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के प्रमुख चैनल विस्तार में कई लोगों के प्रमोशन की खबर है। जानकारी मिली है कि विस्तार न्यूज़ के सबसे सीनियर एंकर दीपेश बरगले को अब मैनेजमेंट ने बड़ी ज़िम्मेदारी दी है।

दीपेश बरगले को अब सहायक संपादक (असिस्टेंट एडिटर) बनाया गया है। दीपेश बरगले एंकरिंग के साथ साथ एडिटोरियल निर्णय में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं..

अब दीपेश चैनल की स्क्रीन और ख़बरों के सिलेक्शन से लेकर प्रोडक्शन और प्राइम टाइम न्यूज़ सिलेक्शन में भी निर्णय लेंगे..

मध्यप्रदेश के हरदा जिले के रहने वाले दीपेश बरगले पिछले लगभग 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। विस्तार न्यूज़ से पहले रिपब्लिक भारत, न्यूज़ नेशन, न्यूज़ 18 नेटवर्क, INH न्यूज़, स्वराज एक्सप्रेस, न्यूज़ एक्सप्रेस, बंसल न्यूज़ जैसे बड़े चैनलों में काम कर चुके हैं।

पत्रकार दीपेश ने अपने प्राइम टाइम डिबेट शो के जरिए अपनी बुलंद आवाज़, शानदार प्रजेंटेशन और बेहतरीन सवालों से दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई। दीपेश देश प्रदेश की राजनीति और खबरों पर जबरदस्त पकड़ रखते हैं।

संबंधित खबर…

MP-CG के रीजनल चैनल विस्तार न्यूज़ में बड़ा फेरबदल; श्वेता राय समेत चार पत्रकारों को नई जिम्मेदारी!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन