Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक भास्कर, इंडिया न्यूज, भारत समाचार में कार्यरत रहीं श्रुति शुक्ला का नया अध्याय!

Female news anchor sitting at a news desk with a yellow laptop, red studio backdrop behind her.

पत्रकारिता के बदलते दौर में जहाँ डिजिटल मीडिया सबसे प्रभावशाली मंच बनकर उभरा है, वहीं पत्रकार श्रुति शुक्ला ने अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म “सच की आवाज़” की शुरुआत कर जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को आम लोगों तक पहुँचाने का प्रयास किया है।

लगभग 10 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के साथ श्रुति ने प्रिंट, टेलीविज़न, रेडियो और डिजिटल मीडिया—चारों माध्यमों में सक्रिय रूप से काम किया है। अपने पेशेवर सफर में उन्होंने दैनिक भास्कर, इंडिया न्यूज़ और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव सहित कई महत्वपूर्ण घटनाओं की रिपोर्टिंग का अनुभव भी उन्हें प्राप्त है।

वर्तमान में आकाशवाणी में रेडियो ब्रॉडकास्टर के रूप में कार्यरत हैं। रेडियो की आवाज़ से लेकर कैमरे के सामने रिपोर्टिंग और अब डिजिटल पत्रकारिता तक, उन्होंने हर माध्यम में अपनी मेहनत, निरंतरता और पेशेवर कार्यशैली से पहचान बनाने का प्रयास किया है।

आज “Sach Ki Awaz” के माध्यम से वे कानून, महिला अधिकार, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाओं और समसामयिक मुद्दों पर तथ्य आधारित और सरल भाषा में समाचार एवं विश्लेषण प्रस्तुत कर रही हैं। उनका उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि लोगों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुँचाना है।

श्रुति का मानना है कि पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है, और उसी विश्वास को बनाए रखते हुए वे निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित आधारित पत्रकारिता के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन