Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

संगम तट पर TOI के फोटो जर्नलिस्ट के साथ पुलिस ने की बदतमीजी, देखें तस्वीरें

इलाहाबाद से खबर आर रही है कि कुंभ मेले के दौरान पुलिस ने टाइम्स आफ इंडिया के फोटो जर्नलिस्ट के साथ बदतमीजी की है. इससे मीडियाकर्मियों में आक्रोश है.

टाइम्स ऑफ इंडिया के फोटोग्राफर अनुज खन्ना संगम तट पर कवरेज कर रहे थे. इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने फोटोग्राफी करने से उन्हें रोका और उनका कैमरा छीनने लगे.

राष्ट्रपति के कार्यक्रम से ठीक पहले हुई इस घटना से मीडिया वालों में आक्रोश व्याप्त है.

पत्रकार विपिन सिंह इस बारे में फेसबुक पर लिखते हैं-

अर्धकुम्भ को कुम्भ बताकर बहुत सी चर्चाएं हुई, मीडिया ने इसका विरोध नहीं किया पर आज जब एक छायाकार राष्ट्रपति के संगम प्रवास पर कवरेज करने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी जमकर दैहिक समीक्षा कर दी। पुलिस और जनता के बीच दोस्ती शब्द को हमेशा मुख्यमंत्री और डीजीपी कहते आए हैं पर कुम्भ के शुरूआती दिन में ये हाल है तो अभी तो तीन महीना रहेगा ये अर्धकुम्भ, साथ ही 21 तारीख से वाराणसी में प्रवासियों का कुम्भ लगने जा रहा है यहाँ क्या होगा।

देखें तस्वीरें…

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जहां एक तरफ दिव्य कुंभ भव्य कुंभ का नारा लग रहा है तो दूसरी तरफ टाइम्स ऑफ इंडिया के वरिष्ठ फोटोग्राफर अनुज खन्ना के साथ कुंभ मेला संगम नोज पर राष्ट्रपति कार्यक्रम से पहले भारत के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकारों के साथ इस तरीके से मारपीट पुलिस ने किया है कि जिसे देख कर पूरे पत्रकारों में आक्रोश है। आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज के जिला अध्यक्ष /प्रदेश प्रवक्ता रतन कुमार शुक्ला इसकी घोर निंदा करते हैं। ऐसे पुलिस वालों के ऊपर मेला कुंभ अधिकारियों के द्वारा ठोस कदम उठाना चाहिए। एक तरफ कुंभ पुलिस प्रशासन के लोग कहते हैं कि हम और पत्रकार को मिलकर इस कुंभ में हो रही हर गलत – सही का सामना करते हुए समाधान करना है. क्या यही है मिलजुल कर कार्य करना?

प्रयागराज के समस्त पत्रकार गण
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन