Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

द ट्रिब्यून में स्टाफ कॉरेस्पॉन्डेंट और जनसत्ता में सीनियर रिपोर्टरों की वैकेंसी

मीडिया जगत में काम करने की इच्छा रखने वाले पत्रकारों के लिए अच्छी ख़बर है। उत्तर भारत के दो प्रमुख अख़बार — द ट्रिब्यून और जनसत्ता — ने अनुभवी पत्रकारों के लिए वैकेंसी जारी की है। दोनों संस्थान ऐसे उम्मीदवारों की तलाश में हैं जिनके पास पत्रकारिता में अनुभव और लेखन की समझ हो।


द ट्रिब्यून में स्टाफ कॉरेस्पॉन्डेंट की वैकेंसी

The Tribune Trust, जो The Tribune, Dainik Tribune और Punjabi Tribune जैसे अख़बार प्रकाशित करता है, ने जालंधर में स्टाफ कॉरेस्पॉन्डेंट (Code: EDT-2025/006) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

उम्मीदवार के पास पत्रकारिता या जनसंचार में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री के साथ 2 से 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़, रिपोर्टिंग का अनुभव और स्मार्टफोन से रिपोर्टिंग में दक्षता आवश्यक है।

आवेदक की आयु 40 वर्ष से कम होनी चाहिए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय होना जरूरी है। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्टूबर 2025 तक अपना सीवी [email protected] पर भेज सकते हैं।


जनसत्ता में सीनियर रिपोर्टर की भर्ती

इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के हिंदी अख़बार जनसत्ता ने सीनियर रिपोर्टर पद के लिए भर्ती निकाली है। यह पद नोएडा स्थित हिंदी प्रिंट मीडिया टीम के लिए है।

उम्मीदवार को समाचार संग्रह, रिसर्च, रिपोर्ट लेखन और खबरों की पुष्टि का अनुभव होना चाहिए। पत्रकारिता या जनसंचार में स्नातक/स्नातकोत्तर के साथ 4 से 6 वर्ष का अनुभव वरीयता प्राप्त करेगा। हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ और ब्यूरो स्तर पर काम का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार [email protected] या [email protected] पर आवेदन भेज सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन