Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

उमेश कुमार ने ममता सरकार के 5 मंत्रियों और 2 विधायकों का रिश्वत लेते वीडियो किया जारी

उमेश कुमार इन दिनों उत्तराखंड से हटकर वेस्ट बंगाल की सरकार के पीछे पड़ गए हैं. अपने खोजी पत्रकारीय अभियान के तहत उमेश ने अपनी टीम के साथ पश्चिम बंगाल में भी स्टिंग आपरेशन कर डाले, वह भी मंत्रियों का.

पहले समाचार प्लस और अब बांग्ला भारत नामक न्यूज चैनल के कर्ताधर्ता उमेश कुमार ने दावा किया है कि उनके पास पांच मंत्रियों और दो विधायकों के रिश्वत लेते वीडियो हैं.

उमेश ने ये स्टिंग वाले वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिए हैं. इससे बंगाल में ममता सरकार के सामने बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है. भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की बात करने वाली ममता सरकार को इन आरोपों से जूझना पड़ेगा कि आखिर उनकी नाक के नीचे कैसे मंत्री लोग व विधायक रिश्वत में पैसे ले रहे हैं.

उमेश कुमार ने स्टिंक के वीडियो जारी करते हुए जो कुछ फेसबुक पर लिखा है, उसे पढ़े व संबंधित वीडियो देखें-

Umesh Kumaar : पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है … देखिए बड़ा खुलासा.. ममता सरकार के 5 मंत्री और 2 विधायक रिश्वत लेते हुए…मुक़द्दमे तो दर्ज होंगे ही … तो क्या हम खुलासे करने बंद कर दें ? भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ मुहिम बंद कर दे … कभी नहीं ..। अंतिम साँसो तक नहीं…

देखें संबंधित वीडियो-

इन्हें भी पढ़ें-

वेस्ट बंगाल स्टिंग मामले में उमेश कुमार की खोजी टीम को सुप्रीम राहत

‘आपरेशन काली’ के खुलासे से बौखलाई ममता सरकार ने उमेश कुमार पर कराया मुकदमा, देखें वीडियो

‘आपरेशन काली’ : उमेश कुमार ने वेस्ट बंगाल में ममता बनर्जी के कई मंत्रियों का कर दिया स्टिंग!

उमेश कुमार का नया न्यूज़ चैनल ‘बांग्ला भारत’ 6 दिसंबर को होगा लांच

उमेश कुमार का धमाकेदार ऐलान- एक गैर-हिंदी राज्य में इसी महीने लाएंगे फुल एचडी न्यूज चैनल!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन