Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अमर उजाला ने यूपी की नौकरशाही की कलई खोली!

अभिषेक उपाध्याय-

अमर उजाला ने कलई खोल दी। मुख्यमंत्री को पता नहीं चलता कि उनकी नाक के नीचे नौकरशाह क्या गुल खिला रहे? नौकरशाहों ने निवेश के नाम पर खेल कर दिया। निवेश की खातिर ऐसे ऐसे देशों से प्रतिनिधिमंडल बुला लिया जो खुद ही कंगाल हैं!!

अब ऐसे में इन राजनयिकों ने सरकार की मेहमान नवाज़ी का जमकर लुत्फ़ उठाया!! पेट भर खाया! सिग्नेचर बिल्डिंग की ऊँचाई से भी ऊँची डकार ली!! और केडी सिंह बाबू स्टेडियम की घास में गुम हुई टेबल टेनिस की बॉल सा पोलो हो लिए यानि चलते बने!!

अब इन देशों के नाम पढ़ते जाइए। एल साल्वाडोर, वेनेजुएला, हैती, क्यूबा, डोमिनिक रिपब्लिक, होंडुरास!!

ये वे देश हैं जिनसे अगर आप कहिए कि लखनऊ की 1090 वाली चटोरी गली में एक वेनेजुएला पराठा कार्नर, या फिर होंडुरास इमरती पास्ता स्टोर खोल दें, तो वे जापानी बुलेट ट्रेन ‘शिंकानसेन’ से भी तेज सफ्तार से भाग खड़े होंगे!!

इनसे कहीं ज्यादा निवेश तो लखनऊ की जनपथ मार्केट में सुपर फ्लॉप फिल्म ‘अजेय’ के निर्माता निर्देशक मिलकर कर देंगे।

अखबार लिखता है कि अब उन नौकरशाहों की तलाश शुरू हो गई है जिनका ये आइडिया था!! मगर सवाल ये है कि इससे होगा क्या?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन