Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

भास्कर डिजिटल से बड़ा विकेट गिरा, विभास की विदाई

अपनी हालिया खबरों के चलते देश से लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स तक छाए दैनिक भास्कर की डिजिटल विंग को बड़ा झटका लगा है। यहां लंबे समय से नंबर टू की हैसियत रखने वाले डिप्टी एडिटर विभास साने ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी दो बड़े संस्थानों में बातचीत चल रही है जहां वे रिलॉन्चिंग और यूपी विधानसभा चुनाव से जुड़े कामकाज को देखेंगे।

मूल रूप से इंदौर के रहने वाले विभास मराठी भाषी हैं लेकिन हिंदी और अंग्रेजी पर उनकी अच्छी पकड़ है। 17-18 साल के करियर में वे नईदुनिया इंदौर, पीटीआई दिल्ली, नवभारत टाइम्स दिल्ली और फिर भास्कर भोपाल में काम कर चुके हैं। काम करने और करवाने के मामले में भास्कर में इनकी बेहद ही सख्त मिजाज छवि रही है।

विभास ने भास्कर में नेशनल न्यूजरूम भोपाल से शुरुआत की और फिर डिजिटल में काम किया। वे आला संपादकों और मैनेजमेंट के चहेते रहे। डिजिटल में पूरे न्यूज ऑपरेशंस के इंचार्ज थे। लेकिन पिछले कुछ समय से सीनियर पदों पर नये लोगों की भर्तियां और पॉलिसी मैटर्स पर उनका मनमुटाव शुरू हुआ। उनकी पटरी नहीं बैठी और उन्होंने संस्थान छोड़ने का फैसला कर लिया। उनसे पहले भी कुछ सीनियर लोग संस्थान छोड़ गये।

बताया जा रहा है कि भास्कर ने विभास को इज्जतदार तरीके से विदाई दी है। ऐसी विदाई भास्कर जैसे क्रूर संस्थानों में बहुत कम लोगों को नसीब होती है।

बहरहाल विदाई के बाद विभास साने की फेसबुक पोस्ट डिजिटल के मीडियाकर्मियों के बीच काफी चर्चा में है जिसमें उन्होंने बहुत ही रचनात्मक तरीके से अपना सफर बताया है, अपने संपादकों को याद किया है और भावुक तरीके से अपनी टीम और संस्थान को ट्रिब्यूट दिया है।

इस बीच भास्कर डिजिटल में दोबारा अव्वल नंबर बनने के लिये बड़े पैमाने पर भर्तियां कर रहा है और टेक्नलोजी अपग्रेड कर रहा है। बड़े शहरों में प्रिंट की टीम को भी विस्तार दिया जा रहा है।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन