Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सुमित राय की बेदखली के बाद राष्ट्रीय सहारा से विभूति नारायण चतुर्वेदी का इस्तीफा!

सुमित राय को हटाये जाने के बाद राष्ट्रीय सहारा से वरिष्ठ पत्रकार विभूति नारायण चतुर्वेदी ने अपने पद और कंपनी की सेवा से इस्तीफा दे दिया है। वह राष्ट्रीय सहारा वाराणसी में यूनिट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

उन्होंने शुक्रवार को अपना इस्तीफा प्रबंधन को ई-मेल से भेज दिया जिसे उसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने को कहा। कंपनी के कई उच्च अधिकारियों ने उनसे रुकने का आग्रह किया लेकिन वो नहीं माने।

वह कर्मचारियों के भुगतान आदि को लेकर कंपनी की रीति-नीति को लेकर आवाज उठा रहे थे लेकिन उनकी बात नक्कारखाने की तूती साबित हो रही थी। आखिरकार आजिज आकर उन्होंने कंपनी की सेवा से मुक्त होने का फैसला कर लिया।

विभूति ने फरवरी 2011 में सहारा मीडिया में नौकरी शुरू की थी। नोएडा में सहारा टेलीविजन में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर ज्वाइन किया था। 2017 में उनका तबादला वाराणसी राष्ट्रीय सहारा अखबार में कर दिया गया जहां उन्होंने संपादकीय जिम्मेदारी भी संभाली।

ये भी पढ़ें…

सहारा मीडिया से बेदखली पर सुमित राय का पत्र पढ़ें, मार्च में होगा बड़ा बदलाव

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन