Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमर उजाला के पत्रकारों का स्टिंग करने वाले खनन माफिया ने वीडियो में अपना चेहरा क्यों छुपाया?

अमर उजाला हरिद्वार के ब्यूरो चीफ और एक रिपोर्टर का स्टिंग एक खनन माफिया ने किया. इस काम में खनन माफिया ने कुछ पत्रकारों से भी मदद ली.

स्टिंग के बाद पत्रकारों ने वीडियो एडिटिंग कराई. वीडियो में खनन माफिया का चेहरा ढंक दिया गया. अमर उजाला के रिश्वतखोर पत्रकारों का चेहरा तो खुला रखा ही गया, उनका नाम व पद भी अलग से अंकित किया गया.

यहां सवाल उठता है कि जो खनन माफिया सबसे बड़ा चोर है, जो मंत्री, अफसर, पुलिस, मीडिया सबको सेट करता है, उसने आखिर एक पत्रकार का स्टिंग करने का हिम्मत कैसे किया?

ये भी सवाल है कि आखिर ये स्टिंगबाज खनन माफिया है कौन जो वीडियो में बातचीत करते दिख रहा है लेकिन एडिटिंग के जरिए चेहरा ब्लर कर दिया गया है.

अगर इस खनन माफिया के बारे में आपको कुछ पता हो तो जरूर भड़ास तक पहुंचाएं. इनकी भी कुंडली सामने लाने की जरूरत है क्योंकि रिश्वत लेने वाले जितना ही दोषी है रिश्वत देने वाला. खासकर खनन माफिया तो सबसे बड़े वाले दबंग किस्म के महाभ्रष्ट हैं. देश में खनन माफियाओं के सौजन्य से ईमानदार पत्रकारों को गोली मरवाने, ईमानदार अफसरों पर गाड़ियां चढ़वा देने का चलन रहा है. मीडिया हाउसेज के लोग खनन माफियाओं का कलंकित इतिहास जानने के बावजूद इनके द्वारा प्रदत्त प्रचंड घूस के कारण चुप्पी साधे रहते हैं.

देखें संबंधित वीडियो-

मूल खबर और स्टिंग का मूल वीडियो देखने के लिए नीचे दिए शीर्षक पर क्लिक करें-

खनन माफिया के स्टिंग में फंस गए अमर उजाला के ब्यूरो चीफ और रिपोर्टर, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन