Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

पब्लिक का हजारों करोड़ रुपया दबाए विजय माल्या सरकार की नाक के नीचे से भाग गया!

Sheetal P Singh : वो हू ला ला ला करके देश को दस हज़ार करोड़ का प्रत्यक्ष चूना लगा कर निकल गया। देशभक्त प्रोफ़ाइलों का मुँह आटोमेटिकली तालाबन्द हो गया है “नो कमेंट”! वे सेना और सैनिक बहुत बेचते हैं, ख़ासकर जब कोई सैनिक या सैन्य अफ़सर बार्डर पर शहीद हो जाय तो तुरंत उसके फ़ोटो लाइक/ शेयर करने के मर्सिये पढ़ने लगते हैं। पन्द्रह दिन बाद उसके घर परिवार के दुख लापता हो जाते हैं! हेमराज (जिसका सर पाकिस्तानियों ने नहीं लौटाया) का परिवार कहाँ किस हाल में है किसी को पता है? और, सेना श्री श्री के लिये फ़्री में प्लांटून पुल बनाने में लगा दी गई है। ध्यान से नोट करते रहिये देशभक्ति को।

Nadim S. Akhter : पब्लिक का हजारों करोड़ रुपया दबाए शानोशौकत की जिंदगी जीने वाला विजय माल्या सरकार की नाक के नीचे से भाग गया और ईडी, वित्त मंत्रालय, आईबी, पुलिस, मंत्री, प्रधानमंत्री, कोर्ट…सब देखते रह गए. सरकार की तरफ से अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने आज कोर्ट को बताया कि माल्या 2 मार्च को ही देश छोड़ चुका है. अब कौन कहता है कि इस देश में सहिष्णुता नहीं है? और कितनी सहिष्णुता चाहिए? पब्लिक सब सह ही तो रही है. किसान खेती के लिए बैंक से कुछ हजार रुपये लेता है और फसल बर्बाद होने पर नहीं चुका पाता, तो ये बैंक वाले और पूरा सरकारी सिस्टम उसे इतना परेशान करता है कि बेचारा खुदकुशी कर लेता है. लेकिन माल्या जैसे लोग हजारों करोड़ रुपये गटक कर डकार भी नहीं लेते और देश का पूरा सिस्टम डिस्को-डांडिया करता रहता है. Total safe passage. काला धन नहीं ला सके मोदी जी, कम से कम पब्लिक का पैसा-देश का पैसा हड़पने वाले को तो पकड़कर रखते !!! सब मिले हुए हैं जी.

Ajay Prakash : विजय माल्या जी गए। मोदी जी की सरकार ने उन्हें विदेश गमन करा दिया। परदेस गमन। बहुते बड़े देशभक्त थे माल्या जी। और भारतीय संस्कृति के अव्वल रक्षक तो थे ही। बैंकों का जो वह 9 हजार करोड़ लेकर भागे हैं, वह जनता का पैसा तो है नहीं। हमारा टैक्स तो बिल्कुले नहीं। वह तो बीयर बेचकर कमाए थे सो लुटा दिया छमिया की नाच में। है कि नहीं।

(सौजन्य : फेसबुक)

आगे पढ़ें…

xxx

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन