Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

फर्जी ईमेल बनाकर GDA के अफसरों को ब्लैकमेल करने वाला धरा गया

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की साइबर क्राइम थाना टीम ने फर्जी ईमेल आईडी बनाकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के अधिकारियों पर झूठे आरोप लगाने और अवैध वसूली की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जीडीए के सहायक अभियंता पीयूष सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अधिकारियों को बदनाम करने और दबाव बनाने के लिए फर्जी ईमेल आईडी बनाई। इन ईमेल आईडी के जरिए वह अधिकारियों पर झूठे आरोप लगाकर विभिन्न विभागों को मेल भेज रहा था और पैसों की वसूली का दबाव बना रहा था।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि आरोपी ने rahulmakin269-gmail.com और sachdevar.7860-gmail.com आईडी से झूठे और भ्रामक ईमेल भेजे। इन ईमेल्स में शिकायतकर्ता को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आर्थिक लाभ उठाने की कोशिश की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह ईमेल विवेक त्यागी पुत्र शिवकुमार त्यागी निवासी ग्राम डुंडहेड़ा, विजयनगर गाजियाबाद द्वारा बनाई गई थी। पूछताछ में विवेक ने स्वीकार किया कि उसने पहचान छुपाने और अवैध वसूली के इरादे से यह ईमेल बनाई थी।

साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने आरोपी को 1 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विवेक त्यागी की उम्र 37 वर्ष है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्राइम ब्रांच का कहना है कि साइबर अपराधों को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दी जानी चाहिए।

FIR की प्रति देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन