Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

योगी की प्रशंसा के लिए अमेरिका की फैक्ट्री भी चुरा ली!

सौमित्र रॉय-

सिर्फ़ सड़क ही नहीं, अमेरिका की फैक्ट्री भी चुरा ली। हम भी निरमा सुपर वाली पारखी नज़र रखते हैं।

ये है यूपी की मूर्ख नौकरशाही।

कोलकाता के फ्लाईओवर पर पीली टैक्सी दिख रही है। बाबुओं को नहीं दिखी।

फैक्ट्री की फोटू अमेरिका की है। नेट से चुराई है। दूसरी कोई यूपी में मिली नहीं। बनी नहीं तो मिलेगी कैसे?

2022 में यही बाबू लोग बिष्ट को निपटा देंगे।


नवनीत चतुर्वेदी-

जो लोग इस घटना को ले कर मजाक उड़ा रहे हैं, कुछ लोग गांजे चिलम की बात कर रहे है, तो कोई इंडियन एक्सप्रेस का मजाक उड़ा रहा है उन सभी की राजनीतिक अक्ल शून्य है माफ कीजिएगा लेकिन यही सत्य है।

पिछले दिनों चन्द्रगुप्त जी ने ताबड़तोड़ कई मुख्यमंत्रियों का शिकार किया है, लेकिन योगी आदित्यनाथ का शिकार नहीं कर पा रहे है।

जो लोग मीडिया से है ,वो बखूबी जानते है कि बेशक विज्ञापन हो लेकिन कोई भी बड़ा अखबार फ्रंट पेज पर बिना संपादकीय मंजूरी के किसी किस्म का विज्ञापन नहीं छाप सकता है, और इंडियन एक्सप्रेस की संपादकीय टीम कम से कम फुद्दू नहीं है।

यह काम दिल्ली में बैठी सरकार, इंडियन एक्सप्रेस के मालिकान और सूचना विभाग उत्तरप्रदेश के अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है।

इंडियन एक्सप्रेस ने ट्वीट कर के इस घटना को मानवीय त्रुटि बता कर पल्ला झाड़ने की कोशिश की है।

आने वाला समय कठिन है, चन्द्रगुप्त हर हाल में बाबा का शिकार करना चाहते हैं ,इस घटना ने आज बाबा की बहुत फजीहत थू थू करवाई है।

बाबा शायद इंडियन एक्सप्रेस की बिल्डिंग तो कुर्क न कर पाएंगे ,लेकिन अपने प्रशासन में से पीएमओ के इशारे पर चलने वाले अफसरों को चिन्हित कर यदि नकेल लगा पाए तो बच सकेंगे, अन्यथा बाबा का शिकार होना तय है।

नोट:– लोकतंत्र की सुरक्षा हेतु मजबूत राज्य का होना जरूरी है, संघीय ढांचे का सम्मान होना चाहिए। यदि हर राज्य में प्यादे की तरह मुख्यमंत्री हुए तो चन्द्रगुप्त अपने आकाओं के एजेंडे अनुसार संघीय ढांचा बिल्कुल खत्म कर डालेंगे।
इस पॉइंट के आधार पर मेरा नैतिक समर्थन योगी आदित्यनाथ जी को है, पीएमओ से डरे नहीं जम कर संघर्ष करें, हम उनके साथ है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन