Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

देर रात दुकान में जबरन घुसकर दारू पीने वाले ये तीन पत्रकार कौन हैं?

सेवा में

चेयरमैन

दैनिक जागरण

विषय- आपके समाचार पत्र के कुछ पत्रकारों द्वारा रोज दारू पीने और गाली गलौज करने के सम्बंध में

महोदय

मेरी दुकान कैण्ट रेलवे स्टेशन (वाराणसी) के समाने है। यहां आपके समाचार पत्र के तीन पत्रकार अपनी हीरो होण्डा मोटर साइकिल से आते हैं और मेरी दुकान में बैठकर अक्सर दारू पीते हैं। हमसे पानी और गिलास लेते हैं। मना करने पर धमकी देते हैं कि तुम्हारी दुकान पुलिस से बोलकर हटवा देंगे।

एक दिन ये लोग मेरी दुकान पर आये और गिलास पानी मांगे। दो घंटे तक दारू पिये। इनमें से एक आदमी वहीं सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया। फिर बाकी दोनो लोगों ने और दारू पी। उस आदमी को वहीं छोड़कर चले गए।

वो आदमी सड़क पर किनारे रात भर पड़ा रहा और सुबह लड़खड़ाते हुए घर गया। इस बात को लेकर आसपास के दुकानदार दिन भर में बतियाते रहे। मुझे पुलिस में शिकायत करने के लिए बोले।

हमने वहां मौजूद एक सिपाही से कहा तो उसने इन लोगों के पत्रकार होने के नाते किसी शिकायत से दूर रहने की सलाह दे डाली। शिकायत किए जाने की बात की जानकारी उन तीनों पत्रकारों के होने पर वे लोग हमें धमकाने लगे कि तुम्हारी दुकान बंद करा देंगे।

उस दिन इन लोगों ने मेरे दुकान पर आने वाले लोगों से भी गाली गलौज की व रास्ते पर जाने वाले लोगों से भी। मैंने तीनों पत्रकारों को पहचानता हूं। उस दिन वे स्पलेंडर मोटरसाइकिल से थे।

आपसे निवेदन है कि इन लोगो को ऐसा करने से रोकें और हमें जीने दें क्योंकि मैं बहुत छोटा आदमी हूं। इस दुकान से ही मेरा घर परिवार चलता है।

आपका

दुकानदार

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन