Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इंडिया टुडे के लिए फोटो सेशन कराते सीएम योगी की तस्वीर हुई लीक, देखें

-Naved Shikoh-

ये निजी तस्वीर लीक होकर किसको-किसको लाभ देगी !

मुख्यमंत्री के फोटोशूट की ये तस्वीर इंडिया टुडे के अगले अंक के कवर पर चस्पा हो सकती है। तस्वीर लेने की तस्वीर को निजी माना जाता है। इसलिए लीक से अलग ऐसी तस्वीर लीक होकर वायरल हो रही है। ये तस्वीर इंडिया टुडे का ताज़ा अंक पढ़ने की जिज्ञासा बढ़ा रही है। हो सकता है अगले अंग का सेर्कुलेशन भी बढ़े और विज्ञापन बिजनेस भी।

यानी ये निजी तस्वीर लीक होने से इंडिया टुडे ग्रुप को लाभ होगा।

लेकिन इस तस्वीर को लम्बे समय तक विरोधी और विपक्ष अपनी जुबान देंगे।नकारात्मक अर्थ निकालेंगे।

प्रदेश में जब-जब कोई ऊंच-नीच होगी तो विपक्षियों के आईटीसेल इसे दूसरे तरीके से इस्तेमाल करेंगे।

पल भर में इतना सब कुछ सोचना सियासत के बस मे नहीं लेकिन मीडिया क्षणिक नफे-नुकसान की गणित तय करने की क्षमता रखती है। लम्बे सियासी संघर्ष से सत्ता आती है लेकिन चंद भूलों से सत्ता चली जाती हैं। पर मीडिया की सत्ता सदाबहार रहती है। मीडिया तो सियासत से भी चतुर है। ये सबकी होती है और किसी की भी नहीं होती। बसपा सुप्रीमों से कुछ सीखो या ना सीखो पर मीडिया से दूरी बनाने और सावधान रहने का हुनर हर राजनेता को सीखना चाहिए है।

नवेद शिकोह
वरिष्ठ पत्रकार
लखनऊ

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन