Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण से अमर उजाला पहुंचे बागपत के वरिष्ठ पत्रकार जहीर हसन

अमन कुमार-

बागपत जिले में पत्रकारिता का एक नया अध्याय जुड़ गया है। दैनिक जागरण संस्थान के सह प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार जहीर हसन ने अब अमर उजाला बागपत में अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। यह निर्णय उन्होंने दैनिक जागरण की सेवानिवृत्ति आयु सीमा के करीब पहुंचने पर लिया।

जहीर हसन का नाम बागपत की पत्रकारिता में एक मजबूत स्तंभ के रूप में स्थापित है। उन्होंने वर्षों तक सटीक, निष्पक्ष और जनहितकारी रिपोर्टिंग के माध्यम से जिले की आवाज को बुलंद किया। उनकी लेखनी में घटनाओं के विश्लेषण की गहराई और शब्द चयन की सटीकता झलकती है। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में प्रभावी साबित हुए हैं।

बागपत की मिट्टी से गहरा जुड़ाव रखने वाले जहीर हसन ने सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को बारीकी से कवर किया है। उनकी रिपोर्टिंग में जन सरोकार और निष्पक्षता हमेशा प्राथमिकता रही है। अमर उजाला में उनके जुड़ने से निश्चित रूप से पाठकों को गंभीर और विश्वसनीय पत्रकारिता का लाभ मिलेगा।

कहा जाता है कि एक सच्चा पत्रकार न सिर्फ खबर लिखता है, बल्कि समाज में बदलाव लाने का जरिया भी बनता है। जहीर हसन की लेखनी ने कई बार प्रशासन को जवाबदेह बनाया है और जनता के हक की आवाज को मजबूती दी है। अमर उजाला में उनका योगदान निश्चित रूप से पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन