Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

भास्कर के सरकुलेशन डिपार्टमेंट में भयंकर घोटाले के आरोपी आठ मीडियाकर्मी बर्खास्त

दैनिक भास्कर प्रबंधन ने धोखाधड़ी के आरोप में राजस्थान के स्टेट एसएमडी हेड प्रवीण माथुर समेत 8 बड़े पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है. प्रबंधन को कोटा एसएमडी डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने हेराफेरी, फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी की सूचना दी थी. प्रबंधन ने जब जांच कराया तो सब कुछ सच निकला. जो लोग बर्खास्त किए गए हैं उनके नाम हैं- स्टेट एसएमडी हेड प्रवीण माथुर, यूनिट एसएमडी हेड एसएन विजय, रघुनन्दन मोदी, आशीष कुमार, देवेन्द्र सिंह, इरफान अली, सारांश शर्मा और बनवारी लाल मीना.

इनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है. प्रवीण माथुर पर लापरवाही बरतने का आरोप है. बाकी सात पर फर्जी सर्वेयर नियुक्ति करने, सर्कुलेशन ग्रोथ स्कीम में हेराफेरी करने और सर्कुलेशन गिफ्ट में गड़बड़ी करने का आरोप है. ये लोग फर्जी सर्वेयरों को बैंक अकाउंट के माध्यम से वेतन देते थे और बाद में उनसे नगद में वापस ले लेते थे. हॉकरों और एजेंटो को स्कीम इन्सेन्टिव के नाम से चेक से भुगतान करते थे और चेक क्लियर होने के बाद नगद पैसा वापस ले लेते थे. गिफ्ट सर्कुलेशन में रीडर्स को तीन पीस का सेट देना होता था. ये लोग पैक खोल कर पाठकों को एक-एक पीस गिफ्ट देते थे और कोई रिकार्ड नहीं रखते थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
2 Comments

2 Comments

  1. ss

    February 11, 2017 at 9:07 pm

    Ye to hona hi tha.. Jiska Malik “Daku” , uska Adhikari “Chor” hoga hi….
    Jai Ho….

  2. पितामह भीष्म

    February 17, 2017 at 6:14 pm

    सच वो नही होता जो दिखता या दिखाया जाता हैं। मजीठिया पर इन मालिको के खिलाफ केस दर्ज क्यों नही हुआ। कर्मचारी इनके ही द्वारा पीड़ित हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन