Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी न्यूज़ में शाजी जमा हुए पैदल, मिलिंद खांडेकर सर्वेसर्वा

एबीपी न्यूज़ के सीईओ वेंकटरमनी ने मेल के जरिए अपने सभी मीडियाकर्मियों को सूचित किया है कि तत्काल प्रभाव से एबीपी न्यूज़ के एडिटोरियल इंचार्ज मिलिंद खांडेकर होंगे. मेल में यह भी साफ किया गया है कि मिलिंद खांडेकर ही पहले की तरह डिजिटल एडिटोरियल विंग भी हेड करते रहेंगे. 

मेल से साफ है कि अब तक एडिटोरियल हेड रहे शाजी जमा को प्रादेशिक चैनलों (एबीपी आनंदु, एबीपी मांझा और गुजराती चैनल) के हेड रिपोर्ट करेंगे. यानि इन चैनलों में भी शाजी की भूमिका महज सलाहकार की रहेगी.

इस मेल के आते ही साफ हो गया कि अब चैनल प्रबंधन शाजी जमा से अपना पीछा छुड़ाना चाहता है. जिसके लिए शाजी को साफ-साफ संकेत दे दिये गये हैं. इसके पीछे एबीपी न्यूज़ का लगातार टीआरपी में पिछड़ना रहा है. जो एबीपी कभी दूसरे और पहले नंबर की दौड़ में रहता था, आज वो तीसरे-चौथे नंबर पर रहने का आदी बन गया है.

एक खबर यह भी आ रही है कि मिलिंद खांडेकर अब डेस्क के 2-4 पत्रकारों को अपने साथ ला सकते हैं, जिनके साथ एबीपी न्यूज़ का अनुभव सुखद रहा है. इस पहल के चलते न्यूज़ 24 चैनल को तगड़ा झटका लग सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन