Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सतीश के सिंह, मुकेश कुमार और अतुल अग्रवाल के बारे में सूचनाएं

तीनों के बारे में ही शुभ शुभ सूचना है. तीनों ने नए नए ठिकाने तलाश लिए हैं. सतीश के सिंह लंबे समय से चिटफंडिया चैनल लाइव इंडिया के हेड थे. पर उनका मालिक जब जेल चला गया और उनकी मीडिया की दुकान उखड़ गई तो नौकरी पाने की कोशिशें शुरू कर दीं. आखिरकार मामला जमा न्यूज24 में. यहां ज्यादा बड़ा पद तो नहीं मिल पाया लेकिन भागते भूत की लंगोटी की तर्ज पर उन्होंने डिजिटल हेड के बतौर ज्वाइन कर लिया है. चर्चा है कि बाद में सतीश के सिंह को न्यूज24 में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. यह भी हो सकता है कि बाकी सभी सीनियरों को डराने के लिए सतीश के सिंह को लाया गया हो कि ”अगर ठीक से काम नहीं किया और अच्छी टीआरपी न ले के आए तो देखो सतीश के सिंह बैठे हैं, इन्हें तेरे उपर बिठा देंगे”.

उधर, वरिष्ठ पत्रकार और स्तंभकार मुकेश कुमार प्रिया गोल्ड बिस्किट वालों की कंपनी की तरफ से एक न्यूज चैनल लाने जा रहे हैं. चैनल का ऑफिस फिल्म सिटी में बनाया गया है और अगले तीन चार महीने में चैनल लांच हो जाएगा. चैनल का नाम ‘सूर्या’ हो सकता है. हालांकि नाम फाइनल नहीं है. मुकेश कुमार कई बड़े न्यूज चैनलों को स्थापित कर चुके हैं. कई दशक से मीडिया में हैं. वह कई मैग्जीनों में मीडिया पर कालम लिखते रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक लेखनी के लिए जाने जाते हैं.

अतुल अग्रवाल न्यूज वर्ल्ड इंडिया से कार्यमुक्त होने के बाद एक नए वेंचर से जुड़ने का दावा कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह कोई ‘हिंदी खबर’ नामक चैनल ला रहे हैं. अतुल कई चैनलों से जुड़े और कई विवादों से घिरे. देखना है कि ‘हिंदी खबर’ नामक कथित वेंचर से जुड़ने का दावा कितना सच और जेनुइन साबित होता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. राजू जेंटलमैन

    July 11, 2016 at 6:55 am

    सतीश जी को बधाई….हां, न्यूज 24 के प्रबंधन को एक सुझाव जरूर देना चाहूंगा..पता चला है कि सतीश जी कर्मचारियों के आईकार्ड ठीक से चेक करते हैं। इतना ही नहीं, वे कौन कर्मचारी कितनी बार बाथरूम गया, कितनी बार कैंटीन गया…इसका भी वे बढ़िया हिसाब रखते हैं…टीआरपी वे कितनी लाते हैं…इसकी जानकारी उन्हें ही होगी…हां, लाइव इंडिया के बंद हो चुके अखबार के पूर्व कर्मचारी बताते हैं कि वे पहचान पत्र बढ़िया से जांच लेते हैं…वे ही लोग बताते हैं कि उन्होंने एक लेख वहां छपने को दिया था..तो उसे तीन लोगों से रिराइट कराना पड़ा था.. न्यूज 24 का प्रबंधन उनके इन गुणों को नहीं जानता होगा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन