Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इस टीवी पत्रकार पर लगा एक लाख रुपये हड़पने का आरोप, सुनें आडियो

अमेठी में जी न्यूज के पत्रकार सतीश बरनवाल पर एक लाख रुपए लेने का आरोप लगा

काम नहीं होने पर पीड़ित ने की पुलिस अधीक्षक अमेठी से पैसे वापस दिलाने की मांग

अमेठी में जी मीडिया के पत्रकार सतीश बरनवाल पर अमेठी कस्बे के ही रहने वाले शिव सहाय कौशल ने एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। अमेठी एसपी को प्रार्थना पत्र देते शिव सहाय ने बताया कि एक जमीनी विवाद को लेकर मैं सीओ ऑफिस अमेठी गया था जहां मेरी मुलाकात मेरे मुहल्ले में निवास करने वाले जी न्यूज़ के पत्रकार सतीश बारनवाल से हुई।

सतीश ने हमसे कहा कि चाचा जी मैं आपका काम करवा दूंगा, इसके लिए आपको एक लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। काम न होने पर पैसा वापसी की पूरी गारंटी है। मैं जमीन विवाद के कारण अत्यन्त परेशान था इस कारण मैंने काम कराने के लिए एक लाख रुपये दिनांक 25.05.2022 को पत्रकार सतीश बरनवाल को दे दिया।

रुपया लेने के बाद भी पत्रकार सतीश बरनवाल ने मेरा काम नहीं कराया। इसी बीच जमीन खरीदने की चल रही बात खत्म हो गई। तब मैंने उनसे अपना एक लाख रूपये वापस मांगा जिस पर शुरू में तो वह आजकल कहकर टाल-मटोल करते रहे, बाद में धीरे-धीरे पैसा देने से मुकरने लगे और उल्टे मुझे धमकी देते हुए गाली-गलौज पर उतर आए।

पुलिस अधीक्षक अमेठी ने इस पूरे मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी अमेठी को सौंपी है।

पत्रकार और पीड़ित के बीच बातचीत का आडियो सुनें… साथ में पीड़ित का वीडियो देखें जिसमें वह आरोप लगा रहा है…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. योगेन्द्र सिंह

    January 18, 2023 at 4:01 pm

    उक्त प्रकरण मे क्या उस पत्रकार से भी यशवंत जी क़ी बात हुई है… यशवंत जी दोनों पक्षो क़ी बात को सामने लाना आपका फर्ज बनता है… वैसे आज कल एक दौर चल रहा है कि किसी भी रिपोर्टर के खिलाफ चाहे 156/3 मे ही मुकदमा दर्ज करा दिया जाए तो संस्थान उसे होल्ड पर डाल देता है… अब खबर यदि आपके द्वारा भड़ास पर डाल दी गई है तो आगे जो जाँच रिपोर्ट सी ओ ने लगाईं है कृपया उसे भी संज्ञान मे ले ताकि किसी भी पक्ष का आपके द्वारा अहित न हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन